मेनू

महिला की शिकायत पर पति और सास-ससुर पर FIR दर्ज

अपडेट Nov 21, 2023 03:39 pm IST

बिलासपुर। कोटा क्षेत्र में रहने वाले युवक ने शादी के बाद दहेज में मोटर साइकिल नहीं मिलने पर पत्नी को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इसके बाद भी महिला किसी तरह ससुराल में रहती रही। करीब पांच साल बाद ससुराल वालों ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाने में जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया गया है।

मंगला के धुरीपारा निवासी आराधना बंजारे की शादी पांच साल पहले कोटा क्षेत्र के घोंघाडीह में रहने वाले दिलेश बंजारे से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही दिलेश और उसके घर के लोग दहेज में बाइक नहीं लाने की बात कहते हुए आराधना को प्रताड़ित करने लगे। दो महीने पहले दिलेश और उसके पिता साधे लाल बंजारे, मां प्यारी बाइ ने आराधना से मारपीट की।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement