मेनू

ट्रक में लगी आग, धूं-धूं कर जला तेंदूपत्ता

अपडेट May 18, 2023 09:58 pm IST

रायगढ़ । धरमजयगढ़-खरसिया मुख्य मार्ग पर स्थित बायसी कालोनी में बुधवार करीब शाम 4 बजे के आसपास तेंदूपत्ता से भरे ट्रक में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते चिंगारी भयावह आग की लपटों में तब्दील हो गई।

दहकती आग के शोले से ट्रक में लोड तेंदूपत्ता के कई बोरे सहित ट्रक जलकर खाक हो गया। ट्रक में तेंदूपत्ता के कितने बोरे आग में जलकर राख हो गए फिलहाल इसकी पुष्टि अभी नहीं हो पाई है।

बता दें आग लगने से लाखों रुपयों की नुकसान का अंदाजा लगाया जा रहा है। वहीं ट्रक में आग लगने की वजह सड़क पर लगी विद्युत लाइन से शॉट सर्किट का होना बताया जा रहा है। बहरहाल संबंधित विभाग द्वारा आगे की आवश्यक कार्यवाई की जा रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement