मेनू

डेंगू से औरंगाबाद में पहली मौत, कुल 28 मरीजों में 20 का पटना में चल रहा इलाज

अपडेट Sep 16, 2023 03:56 pm IST
औरंगाबाद: डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। औरंगाबाद में अब तक डेंगू के कुल 28 मरीज मिले हैं। जिसमें 20 मरीज की रिपोर्टिंग पटना से हुई है। जबकि रहनेवाले औरंगाबाद के हैं। जिनका इलाज पटना के अस्पतालों में चल रहा है। डेंगू के आठ मरीज की पहचान सदर अस्पताल में हुई है। जिसमें दो मरीजों को एडमिट कर इलाज किया जा रहा है। बाकी बचे 6 मरीजों का इलाज कर घर भेज दिया गया।

डेंगू से महिला की मौत

ओबरा प्रखंड की देवकली गांव के रहनेवाले जदयू नेता अशोक पाण्डेय की 65 वर्षीय पत्नी सरस्वती देवी की मौत डेंगू से इलाज के दौरान वाराणसी में हो गई। अशोक पाण्डेय ने बताया कि सरस्वती को कई दिनों से बुखार आ रहा था। इलाज कराने पर भी स्थिति ज्यो का त्यों रहा। बेहतर इलाज के लिए बीएचयू ले जाया गया, जहां जांच के बाद डेंगू पाया गया। प्लेटलेट्स की काफी कमी हो गई थी, जिसके कारण पत्नी की मौत हो गई।
औरंगाबाद के सभी सरकारी अस्पतालों में इससे निपटने की पूरी तैयारी कर ली गई है। सदर अस्पताल में जांच के बाद 8 मरीज डेंगू पॉजिटिव पाए गए। ये मरीज देव, नवीनगर, गोह, रफीगंज, बारुण और शहरी क्षेत्र के रहने वाले हैं। इन सभी मरीजों के क्षेत्रों में फॉगिंग और लार्बिसाइडल छिड़काव कराने की व्यवस्था कराई जा रही है।

औरंगाबाद में पुख्ता इंतजाम का दावा

अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ किशोर ने बताया कि जिले में अब तक कुल 682 एनएस वन किट से जांच की गई है। जबकि एलाइजा किट से 65 लोगों का चेकअप किया गया जिसमें कुल 8 मरीज पॉजिटिव पाए गए। ये मरीज गंभीर रूप से पीड़ित नहीं है और प्राथमिक इलाज के बाद घर पर ही रहकर इलाज कराने की सलाह दी गई। जबकि 2 मरीजों का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। इनको दो से तीन दिनों में घर भेज दिया जाएगा।

मेडिकल ऑफिसर ने बताया कि जांच करने के लिए कुल 268 एनएस वन एलाइजा किट उपलब्ध है। रैपिड एंटीजन टेस्ट के लिए 496 कीट है। अगर और जरूरत पड़ी तो उसे तुरंत मंगवा लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि डेंगू के मरीजों को परेशानी न हो इसके लिए जिले में डेंगू के मरीजों के लिए अलग से वार्ड बनाया गया है, जिसमें पूरे जिले भर में 55 बेड का मच्छरदानी लगा वार्ड बनाया गया है। वहीं, सदर अस्पताल में 10 बेड का डेंगू वार्ड भी बनाया गया है

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement