मेनू

कम हुआ कोहरा लेकिन ट्रेनें अभी भी चार घंटे तक लेट

अपडेट Dec 26, 2022 12:39 am IST
नई दिल्ली: दिल्ली और आसपास के इलाकों में कोहरे (Fog) से आज कुछ राहत है। तड़के कोहरे का कहर उतना नहीं था, जितना कुछ दिन पहले दिखा था। तब भी देश के विभिन्न इलाकों से दिल्ली आने वाली ट्रेनें आज भी प्रभावित हैं। छत्तीसढ़ के रायगढ़ से चल कर हजरत निजामुद्दीन आने वाली गोंडवाना एक्सप्रेस आज करीब चार घंटे की देरी से चल रही है। इसी तरह दरभंगा से चल कर नई दिल्ली आने वाली क्लोन स्पेशल आज सवा तीन घंटे की देरी से नई दिल्ली पहुंच रही है। यह जानकारी सुबह साढ़े छह बजे तक की है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यदि कोहरे की स्थिति में बदलाव हुआ तो ट्रेन के लेट होने का समय घट-बढ़ भी सकता है।

दरभंगा स्पेशल सवा तीन घंटे लेट


बिहार के दरभंगा से समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, छपरा, गोरखपुर, ऐशबाग, कानपुर होते हुए नई दिल्ली आने वाली 02569 पुरूषोत्तम एक्सप्रेस आज 3.19 घंटे की देरी से चल रही है। इसी तरह बिहार के गया से पंडित दीन दयाल उपध्याय जंक्शन, प्रयागराज और कानपुर होते हुए नई दिल्ली आने वाली 12397 महाबोधि एक्सप्रेस 02.35 घंटे की देरी से चल रही है। हालांकि, बिहार के दरभंगा से मुजफ्फरपुर होते हुए नई दिल्ली आने वाली 12565, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस आज बिना देरी के सुबह सुबह 05.10 बजे नई दिल्ली पहुंचने की सूचना है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement