मेनू

पूर्व सीएम डॉ. रमन ने रद्द किया अपना बस्तर दौरा

अपडेट Apr 13, 2023 10:30 pm IST

 पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने अपना बस्तर दौरा रद्द कर दिया है। दरअसल डॉ. रमन सिंह गुरुवार से दो दिवसीय बस्तर दौरा प्रस्तावित थे। इसमें भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकत सहित अन्य कार्यक्रम में वे शामिल होने वाले थे। लेकिन सूत्रों के अनुसार प्रियंका गांधी के दौरे के चलते उनका दौरा रद्दा हो गया। उनके दौरे को देखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तंज करते हुए उन्हें कांग्रेस के सम्मेलन में आने का न्यौता भी दिया था।

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को गुरुवार को बस्तर पहुंचने के बाद पहले दिन वॉल पेंटिंग कार्यक्रम में शामिल होना था। इसके बाद भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने और चर्चा का कार्यक्रम था। इसके अलावा दंतेश्वरी वार्ड और प्रवीण वार्ड में दो कार्यकर्ताओं के निवास मे जाने के साथ ही मुलाकात करना था। इसके बाद अगले दिन 14 अप्रैल को भी उनका कार्यक्रम था।

इसमें पूर्व सीएम लालबाग स्थित डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा में माल्यार्पण के साथ ही अग्रसेन भवन में समरसता दिवस पर संगोष्ठी और समाज प्रमुखों का सम्मान करने के बाद सर्किट हाउस लौटते। वहां से देर शाम अपनी कार से रायपुर जाना था। हालांकि 14 अप्रैल के कार्यक्रम को लेकर भी अटकल है की शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री का बस्तर आगमन हो सकता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement