मेनू

एफएसटी, एसएसटी टीम कर रही सघन चेकिंग

अपडेट Oct 16, 2023 03:38 pm IST

सुकमा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हरिस.एस के निर्देशानुसार विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के अंतर्गत जिले में निर्वाचन व्यय संबंधी मॉनीटरिंग हेतु गठित एसएसटी टीम के द्वारा जिले के कुल 05 चेक पोस्टों में 24 घंटे निरंतर आने-जाने वालों की वाहनों की सघन निगरानी की जा रही है।

उल्लेखनीय है विधानसभा आम निर्वाचन को दृष्टिगत जिले के सभी थाना क्षेत्र में एफएसटी एवम् एसएसटी टीम तैनात की गई है। टीम द्वारा नाकाबंदी कर अवैध शराब, गांजा, जुआ सट्टा आदि गतिविधि पाए जाने पर अधिनियम अंतर्गत अधिक से अधिक जप्ती कर वैधानिक कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए है।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवेश पैकरा ने बताया  कि तरह से जिले के विधानसभा क्षेत्र में एसएसटी 15, एफएसटी 06 एवं वीएसटी की 04 टीम भी तैनात की गई है। जिसके द्वारा निरंतर विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर सतत् निगरानी की जा रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement