मेनू

जी-20 कृषि कार्य समूह का तीन दिनी मंथन आज से इंदौर में

अपडेट Feb 13, 2023 08:15 pm IST

13 से 15 फरवरी तक ये विशेषज्ञ इस पर मंथन करेंगे कि कैसे कृषि प्रणाली में सुधार कर दुनिया को खाद्य सुरक्षा प्रदान की जाए। साथ ही इससे पर्यावरण कैसे सुरक्षित और संरक्षित रहे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार दोपहर 1 बजे प्रदर्शनी का उद्घाटन कर इसकी शुरुआत करेंगे।

कृषि में भारत के बढ़ते कदम

  • 10 लाख किसान कर रहे जीरो बजट नेचुरल फार्मिंग
  • 59 लाख हैक्टेयर में हो रही ऑर्गेनिक खेती
  • 61 लाख हैक्टेयर में माइक्रो इिरगेशन खेती
  • 23 करोड़ साॅइल हेल्थ कार्ड इश्यू किए गए हैं देश में

आज का शेड्यूल

  • सुबह 6.30- 8.30 तक किसान मिलेट्स का प्रमोशन करेंगे।
  • 8.30-10.30 तक हेरिटेज वॉक होगी।
  • 10.45-12.45 तक बाइलेट्रल मीटिंग।
  • 1 बजे उद्घाटन।
  • 1.30 बजे सीएम का संबोधन।
  • शाम 5 तक बैठकें।

हरित खाद्य पद्धतियां अपनाए दुनिया

भारत वैश्विक खाद्य सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए तेजी से काम कर रहा है। हम दुनिया का ध्यान उन हरित खाद्य पद्धतियों की ओर आकर्षित करना चाहते हैं जो पर्यावरण के अनुकूल हों। यह बात केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने भास्कर से चर्चा में कही। उन्होंने कहा, जी-20 देशों का कृषि कार्यकारी समूह ‘एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य’ की थीम पर काम करेगा। मुझे विश्वास है भारत यहां होने वाली रचनात्मक वार्ताओं से सदस्य राष्ट्रों के साझा दृष्टिकोण को अपनाने में सक्षम होगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement