मेनू

केशरी चंद चंदेल की रचनाओं हुसैन ने दिया स्वर:गजल गायक अहमद हुसैन व मोहम्मद हुसैन ने अक्षत की रचनाओं को स्वर दिया

अपडेट Jan 15, 2023 04:29 pm IST

जिले के ख्यातिलब्ध साहित्यकार एवं कवि स्वर्गीय केशरी चंद चंदेल अक्षत की रचनाओं को देश के सुप्रसिद्ध गजल गायक उस्ताद अहमद हुसैन और उस्ताद मोहम्मद हुसैन ने अपनी आवाज दी है। श्री चंदेल की आठ रचनाओं को उन्होंने अपने सुरों से नवाजा है। इनमें से पांच रचनाएं 'अशआर ए अक्षत' एल्बम में शामिल की हैं। उल्लेखनीय है कि श्री चंदेल का जन्म जिले के चौरई में वर्ष 1940 में हुआ था। उनके दो काव्य संग्रह उजालों का कारवां और जिंदगी के अंतराल प्रकाशित हो चुके हैं। उनके प्रकाशित दोनों काव्य संग्रह में से चुनिंदा आठ रचनाओं को उस्ताद अहमद हुसैन- मोहम्मद हुसैन ने संगीतबद्ध करके अपने सुरों से संवारा।

इन रचनाओं को दिया स्वर

1. साकी तेरे हाथों से पीकर, शीतल हो गई कंचन काया....

2. जिंदगी प्यार का लहराता हुआ आंचल है.....

3. दोस्त तो दोस्त हैं, दुश्मन से भी तुम प्यार 'उजालों का करवां' एवं 'जिंदगी के करो.....

4. वक्त इतिहास के पाये को बदल देता है......

5. कितनी गमगीन जिंदगानी है......



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement