मेनू

प्रेमिका ने बॉयफ्रेंड का घर जलाया:फोन पर दूसरी लड़की की आवाज सुनकर नाराज थी, आग लगाने के पहले कीमती सामान चुराया

अपडेट Nov 24, 2022 08:18 pm IST

टेक्सास में रहने वाली एक लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड के घर में आग लगा दी। आग लगाने की वजह चौंका देने वाली है। उसने बॉयफ्रेंड के फोन पर किसी अन्य लड़की की आवाज सुन ली थी। इसके बाद गुस्से में आकर उसने घर में आग लगा दी।

पुलिस अफसर ने बताया कि यह वारदात 21 नवंबर की रात 2 बजे की है। सेनिडा ने अपने बॉयफ्रेंड के घर में आग लगा दी। फिर वहां से भाग गई। इस घटना के दो दिन बाद यानी 23 नवंबर को उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

घटना CCTV में कैद
ये पूरी घटना घर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। फुटेज के आधार पर घर के मालिक ने शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस मौके पर पहुंची। दमकल विभाग को भी सूचना दी गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। पुलिस के मुताबिक, $50,000 का नुकसान हुआ है।

आग लगाने से पहले घर में चोरी की

पुलिस अफसर ने बताया, '23 साल की ने अपने बॉयफ्रेंड को फोन किया था। कॉल किसी लड़की ने उठाया। अनजान लड़की की आवाज सुनकर सेनिडा को गुस्सा आ गया। इसके बाद देर रात वो उसके घर में घुस गई। सबसे पहले उसने हॉल में रखे सोफे में आग लगा दी। देखते ही देखते आग पूरे घर में फैल गई। उसने घर में रखा कुछ कीमती सामान चुराया और वहां से भाग गई।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement