मेनू

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही : जिले की नव पदस्थ कलेक्टर श्रीमती प्रियंका ऋषि महोबिया ने कार्यभार ग्रहण किया

अपडेट Jan 31, 2023 09:41 pm IST

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, 31 जनवरी 2023

जिले में नव पदस्थ कलेक्टर श्रीमती प्रियंका ऋषि महोबिया ने आज कलेक्ट्रेट में कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री बीसी एक्का, संयुक्त कलेक्टर श्री वीरेंद्र सिंह एवं श्री आनंद रूप तिवारी, जिला कोषालय अधिकारी श्री जितेंद्र कुमार श्रीवास सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों ने अपना परिचय देते हुए नए कलेक्टर का स्वागत किया। कलेक्टर श्रीमती महोबिया ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद कलेक्ट्रेट परिसर का अवलोकन किया। उन्होने अपर कलेक्टर एवं संयुक्त कलेक्टरों के बैठक कक्षों सहित अरपा सभा कक्ष, वीसी रूम, जिला निर्वाचन शाखा, भू-अभिलेख, नाजिर, वित्त, डीएमएफ, अधीक्षक, आवक-जावक आदि शाखाओं का निरीक्षण कर शाखा प्रभारियों  से परिचय प्राप्त की।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement