मेनू

चंदखुरी के विकास के लिए सरकार बनाएगी मास्टरप्लान : बृजमोहन

अपडेट Jan 23, 2024 04:53 pm IST

रायपुर। अयोध्या में रामलला प्राणप्रतिष्ठा 'रामोत्सव' की धूम छत्तीसगढ़ में भी रही। पूरे राज्य में अनेक कार्यक्रम आयोजित हुए। संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल कौशल्या माता धाम में छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल द्वारा आयोजित रामोत्सव में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राम लला का ननिहाल है और देश का एकमात्र कौशल्या माता जी का मंदिर सिर्फ कौशल्या धाम चंदखुरी में है जो सभी प्रदेशवासियों के लिए सौभाग्य की बात है। चंदखुरी के विकास के लिए सरकार मास्टरप्लान बनाएगी और चरणबद्ध तरीके से काम किया जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement