मेनू

राज्यपाल हरिचंदन ने पूर्व CM बघेल के पिता नंद कुमार बघेल के निधन पर जताया शोक

अपडेट Jan 08, 2024 03:22 pm IST

रायपुर।  राज्यपाल  विश्वभूषण हरिचंदन ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। राज्यपाल ने नंद कुमार की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार का बघेल का 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। सोमवार सुबह 6 बजे उन्होंने रायपुर के बालाजी अस्पताल में अंतिम सांस ली है।

वे पिछले 3 महीने से बीमार चल रहे थे। सीएम विष्णुदेव साय ने उनके निधन पर दुख जताया है। बेटी के विदेश से लौटने के बाद 10 जनवरी को कुरुदडीह में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। पाटन सदन में उनका पार्थिव देव अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement