मेनू

खरसिया में 22 को श्रीश्याम संकीर्तन का भव्य आयोजन

अपडेट May 14, 2023 08:29 pm IST

खरसिया  ।  नगर में श्रीश्याम संकीर्तन का भव्य आयोजन सोमवार को संध्या 7:00 बजे टाउन हॉल मैदान में परम आदरणीय महाराज दिग्विजय सिंह चौहान निज मंदिर सेवक परिवार श्रीखाटू श्याम जी के पावन सानिध्य में किया जाएगा।

इस विशाल और भव्य आयोजन में देश के सुप्रसिद्ध भजन गायक रश्मि शर्मा समस्तीपुर,  संजय पारीक जयपुर, विवेक शर्मा "जीतू" कोलकाता, आयुष सोमानी जयपुर, नरेश म्यूजिकल ग्रुप दिल्ली के शानदार संगीत के साथ श्याम प्रेमी श्याम दीवाने भक्तों को अपने भक्ति में भजनों का रसपान कराएंगे।

नगर की धन्य धरा अपने विशाल आयोजनों के लिए प्रसिद्ध रही है और इसी विरासत को आगे बढ़ाते हुए नगर के होनहार युवा इन बड़े आयोजनों की जिम्मेदारी अपने कंधे पर लेकर आगे बढ़ा रहे हैं। इन युवा किशोर बालक-बालिकाओं का इन बड़े आयोजनों को लेकर किए जा रहे प्रयास और हौसलों पर खरसिया नगर की धर्म प्रेमी जनता नतमस्तक है और इनकी हौसला अफजाई करने के साथ ही तन मन धन से सहयोग करने में हमेशा तत्पर रहती है।

निकाली जाएगी विशाल निशान यात्रा

21 मई 2023 संध्या बाद 5:15 बजे से भव्य एवं विशाल निशान यात्रा गायत्री मंदिर से श्रीश्याम मंदिर स्टेशन चौक खरसिया तक निकाली जाएगी। जिसमें स्वयं बाबा श्रीश्याम लीले घोड़े वाली फूलों से सजी बघ्घी में सवार होकर भक्तों को दर्शन देते हुए अपना आशीर्वाद प्रदान करेंगे।

दिल्ली से पधारे म्यूजिकल ग्रुप नाट्य मंडली के सदस्यों द्वारा अलग-अलग ग्रुप बनाकर भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का मंचन प्रदर्शन करते हुए शोभायात्रा को श्याममय बनाएंगे। डीजे गाजे-बाजे कर्मा और धमाल के साथ बाबा श्याम के भक्त निशान यात्रा लेकर झूमते नाचते गाते बाबा श्याम के जयकारे लगाते हुए चलेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement