मेनू

यहां तक ​​पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत... अर्जुन के डेब्यू पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, बेटे को दिया खास मैसेज

अपडेट Apr 17, 2023 07:37 pm IST
मुंबई: आईपीएल 2023 का 22वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच बीते रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में मेजबान टीम मुंबई ने 5 विकेट से बड़ी जीत हासिल की। यह मैच सबसे ज्यादा यादगार और खास तेंदुलकर फैमिली के लिए रहा। लंबे समय से अपने डेब्यू का इंतजार कर रहे अर्जुन तेंदुलकर को आखिरकार कोलकाता के खिलाफ अपना पहला मैच खेलने का मौका मिला। इस लम्हें का इंतजार सिर्फ तेंदुलकर परिवार ही नहीं बल्कि पूरा भारत कर रहा था। वहीं बेटे अर्जुन के पहला आईपीएल मैच खेलने के बाद सचिन तेंदुलकर ने बड़ा बयान भी दिया है।
सचिन तेंदुकार ने बेटे अर्जुन को दिया खास मैसेज

क्रिकेट के भगवान के नाम से मशहूर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने आईपीएल में अपना पहला मैच खेलने के लिए काफी मेहनत की है। वह मुंबई इंडियंस के साथ 2021 से जुड़े हुए हैं। लेकिन उन्हें अब अपना डेब्यू करने का मौका मिला। इसका मतलब है कि अर्जुन ने पिता के नहीं बल्कि अपने दम पर यह एमआई की कैप हासिल की है। वहीं बेटे के डेब्यू करने के बाद सचिन ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा, 'अर्जुन, आज तुमने अपनी बतौर क्रिकेटर अपनी जर्नी में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है।बतौर पिता, जो आपसे प्यार करता है और खेल के प्रति जुनूनी है, मुझे पता है कि आप खेल को वह सम्मान देना जारी रखेंगे जिसका वह हकदार है और खेल आपको प्यार करेगा'।
'यहां तक पहुंचने के लिए बहुत मेहनत की है'

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने आगे ट्विटर पर एक और ट्वीट किया। उस ट्वीट में मास्टर ब्लास्टर ने इस बात का भी जिक्र किया कि अर्जुन ने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए कितनी मेहनत की है। सचिन ने कहा,'आपने यहां तक पहुंचने के लिए बहुत मेहनत की है और मुझे यकीन है कि आप ऐसा करना जारी रखेंगे। यह एक खूबसूरत जर्नी की शुरुआत है। मेरी तरफ से ढेर सारी शुभकामनाएं'। 23 वर्षीय अर्जुन ने अपने पहले मैच में 2 ओवर डाले जिसमें उन्होंने 17 रन खर्च किए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement