मेनू

तेज हवाओं और बादलों से नरम पड़े गर्मी के तेवर, दिल्ली-NCR समेत देश के अन्य हिस्सों में आज कैसा रहेगा मौसम?

अपडेट May 25, 2023 07:07 pm IST
नई दिल्ली: तेज हवाओं और आसमान में छाए बादलों से मौसम का मिजाज नरम पड़ा है। लोगों को चिलचिलाती गर्मी से भारी राहत मिली है।दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर-पश्चिम भारत के तापमान में करीब 9 डिग्री तक की कमी देखने को मिली है। आज भी बादल छाए रहेंगे। हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने यलो अर्लट जारी किया है। आंधी भी चल सकती है। इस दौरान हवाओं की स्पीड 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रहेगी। आंधी और बारिश की गतिविधियां दोपहर बाद व रात में होंगी। 26 मई से बारिश हल्की हो जाएगी। बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री तक रह सकता है। 27 और 28 मई को भी बूंदाबांदी की संभावना है। इसके बाद 29 और 30 मई को मौसम साफ रहेगा।

24 से 28 मई तक दिल्ली का मौसम रहेगा सुहाना

मौसम विभाग के अनुसार, 24 से 28 मई तक दिल्ली एनसीआर का मौसम सुहाना बना रहेगा। इसके साथ ही 35 से 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही तेज हवाएं भी भीषण गर्मी से राहत दिलाएंगी। मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के कारण होने वाली बारिश का येलो अलर्ट जारी किया था। इससे पहले दिल्ली में मंगलवार को नजफगढ में अधिक तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार के बाद सीजन का दूसरा सबसे गर्म दिन रहा। सोमवार को अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

उत्तराखंड में आंधी तूफान, ओलावृष्टि, बरसात की चेतावनी

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड में 26 मई तक मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। इसको लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में कहीं-कही भारी बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक 26 मई को राज्य के जनपदों में गरज चमक के साथ बारिश, ओलावृष्टि और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है।

यूपी में मध्यम बारिश की संभावना

उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। पूर्वी यूपी में लोगों को बारिश और हवाओं के असर से कुछ राहत मिली है। मौसम विभाग के पूर्वानूमान के मुताबिक, 24 से 26 मई तक तेज हवाओं के साथ प्रदेश भर में गरज-चमक के साथ हल्की व मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों मे ओलावृष्टि की संभावाना हैं। वहीं, लखनऊ के आसपास 40 से 50 किमी प्रतिघंटे के रफ्तार से हवाएं चलेगी। दिनभर बादलों की आवाजाही रहेगी और आसपास के क्षेत्रों में एक-दो स्पेल बारिश हो सकती है।

हिमाचल के 10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने यहां 25, 26 और 27 मई को छिटपुट जगहों पर गरज के साथ बारिश और बिजली चमकने की चेतावनी देते हुए ‘येलो’ अलर्ट जारी किया है। चंबा, कांगड़ा, शिमला, कुल्लू, मंडी, सोलन और सिरमौर जिलों में भारी बारिश की संभावना के साथ ओलावृष्टि के मद्देनजर किसानों को फसलों पर ओला-रोधी जाल का उपयोग करने की सलाह दी गई है और कीटनाशकों के छिड़काव के समय में बदलाव करने का सुझाव दिया गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement