मेनू

‘हैलो, मैं आतंकवादी बोल रहा हूं…’, पुलिस कंट्रोल रूम में आई कॉल से मचा हड़कंप

अपडेट Nov 14, 2022 05:28 pm IST
राजधानी दिल्ली के शकरपुर इलाके में शुक्रवार को पुलिस कंट्रोल रूम में आई एक कॉल से उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कॉलर ने फोन कर कहा, ‘हैलो, मैं आतंकवादी हूं, मैं थाने में सरेंडर करना चाहता हूं। मुझे पकड़ने के बाद आप चाहो को फांसी पर लटका देना।’

कॉल मिलते ही हरकत में आई पुलिस तकनीकी जांच के आधार पर कॉलर को ढूंढने में जुट गई। जांच में यह पता चला कि कॉल शकरपुर इलाके से आई थी। लिहाजा, पूरे इलाके को अलर्ट कर दिया गया। कॉलर की तलाश करते हुए टीम जब उसके घर पहुंची तो पता चला कि वह मानसिक रूप से बीमार है। उसका काफी समय से इलाज चल रहा है। कॉलर के मानसिक बीमार होने का पता चलने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement