मेनू

आसान तरीकों से पैन से लिंक करें अपना आधार, मार्च तक ही है मौका

अपडेट Dec 26, 2022 12:38 am IST
नई दिल्ली: आपको 31 मार्च 2023 तक अपने पैन (PAN) को आधार (Aadhaar) से लिंक करना होगा। अगर आपने ऐसा नहीं किया आपका पैन बेकार हो जाएगा। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट (Income Tax department) ने एक पब्लिक एडवाइजरी में कहा कि अब इसमें देर न करें, फटाफट आज ही अपने पैन को आधार से लिंक कर लें। 31 मार्च, 2023 के बाद जो पैन आधार से लिंक नहीं होंगे, वे एक अप्रैल, 2023 से इनऑपरेटिव हो जाएंगे। अपने पैन को आधार से लिंक करने के लिए आपको कहीं भागादौड़ी करने की जरूरत नहीं है। आप घर बैठे बेहद आसानी से अपने पैन को आधार से लिंक कर सकते हैं। यहां हम आपको इसकी पूरी प्रक्रिया बताने जा रहे हैं। आप इन आसान से स्टेप को फालो करके यह काम कर सकते हैं।
- फिर आपको सबसे ऊपर लाल रंग में लिखा Click here मिलेगा, अगर आपने पहले ही अपना पैन और आधार लिंक किया है, तो इसका स्टेटस इस पर क्लिक करके देख सकते हैं
- पैन को आधार से लिंक नहीं किया है तो आप Click here के नीचे दिए बॉक्स में पैन, आधार नंबर, अपना नाम और दिया हुआ कैप्चा टाइप करें
- अब Link Aadhar पर क्लिक करें
- अब पैन और आधार लिंक हो जाएगा, अगर कोई परेशानी आती है तो वहीं पता चल जाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement