कोण्डागांव। दुर्ग जिले के खपरी में आयोजित दो दिवसीय ‘राष्ट्रीय कृषि मेला और संगोष्ठी’ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के द्वारा प्रदेश के उन्नत और प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया। जिसमें कोण्डागांव जिले के प्रगतिशील कृषक रामसाय मरकाम को सम्मानित किया गया। रामराय विगत कई वर्षों से गुलाब के खेती करते आये हैं। इस अवसर पर कृषि कल्याण मंत्री रामविचार नेताम, वित्त मंत्री ओम प्रकाश चौधरी, अहिवारा विधायक डोमलाल कोरसेवाडा, कृषि उत्पादन आयुक्त शहला निगार, संचालक कृषि चंदन संजय त्रिपाठी, डारेक्टर ऑफ़ हार्टिकल्चर वी माथेश्वरन एवं इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल उपस्थित रहे।