मेनू

अर्जुन तेंदुलकर ने कैसे सीखी परफेक्ट यॉर्कर? मुंबई इंडियंस के इस वीडियो में छुपा है राज

अपडेट Apr 20, 2023 08:58 pm IST
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग में डेब्यू के साथ ही क्रिकेट फैंस के बीच अर्जुन तेंदुलकर हॉट टॉपिक बने हुए हैं। सोशल मीडिया से लेकर गली मुहल्ले तक सचिन तेंदुलकर और उनके बेटे की चर्चा हो रही है। महज दो मैचों में ही हीरो बने अर्जुन की गेंदबाजी की तारीफ हर कोई कर रहा है। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आखिरी ओवर किया और मुंबई इंडियंस को 14 रनों से जीत दिलाई।
इस मैच के बाद सोशल मीडिया पर उनकी यॉर्कर की तारीफ हो रही है। अब्दुल समद के पैरों में डाली गेंद लोगों का फेवरिट है। अर्जुन बाएं हाथ से गेंदबाजी करते हैं यह तो हर कोई जानता था, लेकिन इतनी अच्छी यॉर्कर कर सकते हैं इसका किसी को भरोसा नहीं था। अर्जुन की गेंदों में स्पीड तो नहीं है, लेकिन उन्होंने अपनी यॉर्कर से हर किसी को आकर्षित किया है।यॉर्कर एक ऐसी बॉल मानी जाती है, जो लगातार कोशिश के बाद ही कोई महारत हासिल कर पाता है। अर्जुन के साथ भी यही है। अर्जुन नेट में यॉर्कर की कोशिश करते रहते हैं। मुंबई इंडियंस ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह जूते रखकर यॉर्कर डालने की कोशिश कर रहे थे। रोचक बात यह है कि हाईआर्म एक्शन होने के साथ ही अर्जुन को स्विंग भी मिल रहा है। इसकी वजह से वह अधिक खतरनाक गेंदबाज दिख रहे हैं।


मैच में जब उन्होंने नेट प्रैक्टिस वाली यॉर्कर गेंद डाली तो बड़े-बड़े छक्के मारने के लिए जाने जाने वाले अब्दुल समद पूरी तरह चूक गए। अर्जुन को लेकर कहा जा रहा है कि यह तो बस शुरुआत। वह आगे चलकर स्ट्राइक बॉलर बन सकते हैं। साथ ही पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान ने कुछ गलतियों को पॉइंट आउट भी किया। हो सकता है कि भारत के लिए अब तक के सबसे बेहतरीन बाएं हाथ के तेज गेंदबाज रहे जहीर मिलने पर अपने दोस्त के बेटे को टिप्स भी दें।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement