मेनू

ऋतिक रोशन का विटामिन 'धूप' वाला पोस्ट वायरल, यूजर्स को आ गई 'जादू' की याद!

अपडेट Jun 14, 2023 08:19 pm IST
वर्कआउट और ऋतिक रोशन। ऐसा लगता है कि ये दोनों शब्द हमेशा एक-दूसरे के साथ चलते हैं। अपनी फिटनेस को मेनटेन करने के लिए 'ग्रीक गॉड' कहे जाने वाले एक्टर कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। अब तो उनकी दो फिल्में भी आ रही हैं, जिसमें फुल-ऑन एक्शन है। ऐसे में वो जबरदस्त तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर जैसे ही अपनी नई फोटो शेयर की, वो आग की तरह फैल गई। वो शर्टलेस होकर धूप में वर्कआउट करते नजर आए। लेकिन लोगों को 'कोई मिल गया' फिल्म के 'जादू' की भी याद आ गई।


इस फोटो को शेयर करते हुए Hrithik Roshan ने मजेदार कैप्शन भी लिखा है, 'जब आपको तेजी से टुकड़े-टुकड़े करने की जरूरत होती है तो विटामिन डी (धूप) से बेहतर कुछ काम नहीं करता है। #keepgoing'

ऋतिक रोशन की फोटो हुई वायरल

ऋतिक के इस पोस्ट को देखने के बाद कई यूजर्स को 'कोई मिल गया' फिल्म के 'जादू' की याद आ गई। एक ने लिखा, 'जादू की शक्ति धूप से है।' किसी ने कॉमेंट किया, 'आईला... धूप।' वहीं, कुछ यूजर्स ये भी कह रहे हैं कि जींस पहनकर कौन एक्सरसाइज करता है!

ऋतिक रोशन की अपकमिंग मूवीज

Hrithik Roshan Upcoming Movies: उनके पास कई प्रोजेक्ट्स लाइनअप में हैं। वो दीपिका पादुकोण के साथ एक्शन मूवी 'फाइटर' में नजर आएंगे। ये फिल्म 25 जनवरी 2024 को रिलीज होगी। इसके अलावा रिपोर्ट्स कह रही हैं कि वो जूनियर एनटीआर संग 'वॉर 2' में भी खतरनाक एक्शन सीन्स करते दिखाई देंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement