मेनू

मुझे रिगरेट होता है मैंने... लियोनेल मेसी को किस चीज का पछतावा? फुटबॉल लीजेंड ने किया बड़ा खुलासा

अपडेट Feb 26, 2026 11:55 am IST
नई दिल्ली: लियोनेल मेसी... यह एक ऐसा नाम है जिससे शायद दुनिया में हर कोई वाकिफ होगा। जो फुटबॉल देखता भी नहीं है और खेल के किसी खिलाड़ी को जानता नहीं है। उसे भी मेसी के बारे में पता होगा। कुछ इस तरह दुनियाभर में मेसी का क्रेज है। भारत में भी मेसी के कई हजारों फैंस हैं। हाल ही में जब अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी इंडिया टूर पर आए थे तो उनके फैंस से स्टेडियम खचाखच भर गए थे।

आज की डेट में मेसी के पास सब कुछ है। उनको अपने फुटबॉल करियर में आपार सफलता मिली। बेशुमार दौलत है। फैमिली है, घर है, गाड़ी है। दुनिया की हर एक चीज उनके पास है, जो वो चाहते हैं। इसके बावजूद मेसी को एक पछतावा है। वो पछतावा है इंग्लिश न सीखने का। इसका खुलासा दिग्गज खिलाड़ी ने खुद किया है।

लियोनेल मेसी ने किया बड़ा खुलासा

मीरो दे अतरास पर बातचीत करते हुए मेसी ने कहा, 'मैं काफी चीजें रिगरेट करता हूं। बचपन में इंग्लिश न सीखना। मेरे पास इतना समय था कि मैं कम से कम इंग्लिश सीख सकता था। लेकिन मैंने नहीं सीखी। मुझे इसका काफी पछतावा है।' उन्होंने आगे कहा,'मेरी जिंदगी में कुछ ऐसे पल आए जब मैं महान हस्तियों के साथ था और उनसे बात कर सकता था। लेकिन मैंने खुद को आधा अज्ञानी पाया। मैं हमेशा सोचता हूं कि मैं बेवकूफ हूं, मैंने कैसे अपना समय बर्बाद कर दिया।'

बच्चों को इसका फायदा उठाने के लिए कहते हैं

लियोनेल मेसी ने आगे अपने बयान में इस बात का भी खुलासा किया कि वह अपने बच्चों को एजुकेशन का फायदा उठाने के लिए कहते हैं जो उन्हें मिल रही है। उन्होंने कहा, 'मैं हमेशा अपने बच्चों को इसका एडवांटेज उठाने के लिए कहता हूं। वह मुझसे अलग परिस्थिति में हैं। हालांकि मुझे कभी किसी चीज की कमी नहीं हुई।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement