पाकिस्तान के कुछ लोन को रीस्ट्रक्चर करने जा रहा चीन
पाकिस्तान के वित्त सचिव हमेद याकूब शेख ने कहा, 'एक लोन को एक या दो दिन में रोल ओवर कर दिया जाएगा।' इससे पाकिस्तान को यह कर्ज चुकाने के लिए समय मिल जाएगा। उन्होंने यह नहीं बताया कि यह लोन किस देश का है। पाकिस्तानी अखबार ने सूत्रों के हवाले से कहा कि यह लोन चीन का है। उन्होंने यह भी कहा कि एक और लोन को चुकाने के समय में बदलाव जल्द ही किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि यह लोन भी चीन के बैंक का है।
पाकिस्तान ने कर्ज मिल सके इसके लिए 1.3 अरब डॉलर के कामर्शियल लोन को पिछले दिनों इस लालच में लौटाया था ताकि उसे फिर से पैसा मिल सके। रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन के बैंक इस बार समझौता करने में ज्यादा टाइम ले रहे हैं। पाकिस्तान का कुल विदेशी मुद्रा भंडार अभी 3.2 अरब डॉलर तक पहुंच गया है। पाकिस्तान को अगर नया विदेशी लोन नहीं मिलता है तो यह और ज्यादा कम हो सकता है। पाकिस्तान को अब उम्मीद है कि उसे आईएमएफ से जल्द ही 1.1 अरब डॉलर का कर्ज मिल जाएगा। इससे पहले अमेरिका ने चीन के बढ़ते कर्ज को लेकर दुनिया को चेतावनी दी थी और कहा था कि बीजिंग अपने कर्ज को रीस्ट्रक्चर करे।