मेनू

सलमान के सहारे नहीं पार लगी नैया तो अब सोहेल और अरबाज को संवारेंगे 'बिग बॉस'! क्‍या करियर थी शादी टूटने की वजह

अपडेट Oct 31, 2023 03:40 pm IST
इंडस्ट्री में डूबते को सलमान खान का सहारा। इस बात से आप सभी सहमत होंगे। 'टाइगर' ने बॉलीवुड के अधिकतर सितारों को चमकाने का एक बार जिम्मा जरूर उठाया है। फिर वो चाहे अर्जुन कपूर हों, जरीन खान और स्नेहा उल्लाह हों या फिर जहीर इकबाल से लेकर जैकलीन फर्नांडिस और सोनाक्षी सिन्हा हों। सबको भाईजान ने तराशने के लिए अपना पूरा दमखम दिखाया है। हालांकि इनमें से किसी का दाल नहीं गली। सबने जहां से शुरुआत की थी। वो दोबारा वहीं पर पहुंच गए। और अब तो एक्टर के भाइयों की नैया पार लगाने का बेड़ा उठाया है। दोनों को 'बिग बॉस 17' का एक एपिसोड साथ में होस्ट करने का मौका दिया है। आइए डालते हैं दोनों के करियर और शादी पर एक नजर।

सोहेल खान और अरबाज खान फिल्ममेकर सलीम खान के बेटे हैं और सलमान खान के भाई हैं। दोनों ने एक्टिंग के अलावा फिल्मलेखन, प्रोडक्शन के साथ-साथ डायरेक्शन में भी अपना हाथ आजमाया है। लेकिन बात कुछ ज्यादा बनी नहीं। दोनों के करियर से लेकर शादी का हाल भी एक जैसा ही रहा है। मतलब एक सिक्के के एक ही पहलू। प्रोफेशनली ज्यादा सक्सेस मिली नहीं और पर्सनल लाइफ भी टूटकर बिखर गई दोनों ने हालांकि अपने-अपने लेवल पर खूब मेहनत की और आज भी कर रहे हैं। लेकिन इनके साथ शायद सलमान खान का भाई होने का टैग गलत लग गया। शायद इस कारण भी उस तरह से ये मुकाम हासिल नहीं कर पाए।

अरबाज खान का एक्टिंग करियर

अरबाज खान साल 1996 में फिल्म 'दरार' से एक्टिंग डेब्यू किया था। इसमें उन्होंने एक साइको का किरदार निभाया था, जो अपनी पत्नी को बहुत मारता-पीटता था। ये फिल्म फ्लॉप रही थी लेकिन एक्टर को बेस्ट नेगेटिव रोल के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था। इसके बाद उन्होंने सलमान खान के साथ 'गर्व' और 'प्यार किया तो डरना क्या' जैसी 20 फिल्में कीं। इसके अलावा उन्होंने तमिल और मलयालम फिल्में भी कीं। जिसमें से उनकी एकाध हिट और चार-पांच एवरेज रहीं। नहीं तो बाकी फ्लॉप रहीं। इन्होंने वेब सीरीज में भी काम किया। प्रोडक्शन भी किया। कई अवॉर्ड्स भी जीते लेकिन एक्टिंग में वह सलमान खान जैसा करियर नहीं बना सके। 'दबंग' की तीनों फ्रैंचाइची इन्होंने प्रोड्यूस की और सभी हिट साबित हुईं। मतलब कैमरे के पीछे काम तब भी सही रहा लेकिन बतौर एक्टर, दर्शक ने इन्हें पसंद नहीं किया।

मलाइका और अरबाज की शादी टूटने का कारण

वहीं, इनकी शादी भी मलाइका अरोड़ा से 1998 में हुई थी। 2002 में बेटा अरहान हुआ था। और 2017 में इनकी शादी टूट गई। 19 साल बाद कपल अलग हो गए। शादी क्यों टूटी, इसकी वजह एक्टर का करियर बताया जाता है। अरबाज खान उस दौरान असफल हो रहे थे। उनका धंधा मंदा चल रहा था। साथ ही उनको सट्टेबाजी की लत लग गई थी। एक्टर बहुत चिड़िचडे़े हो गए थे। ऐसे में वह और मलाइका अलग रहने लगे थे। बाद में इन्होंने तलाक का फैसला किया। आज ये जॉर्जिया एंड्रियानी को डेट कर रहे हैं। लेकिन पिछले कुछ समय से साथ देखा नहीं गया है।

सोहेल खान का एक्टिंग करियर

सोहेल खान का भी हाल कुछ ऐसा ही है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर प्रोड्यूसर और डायरेक्टर की थी। 1997 में फिल्म 'औजार' से डायरेक्शनल डेब्यू किया था। इसमें उन्होंने सलमान और संजय कपूर को कास्ट किया था। इसके बाद उन्होंने ही 'हेलो ब्रदर' और 'प्यार किया तो डरना क्या' भी डायरेक्ट की थी। सोहेल खान ने अपने करियर में 24 फिल्मों में अभिनय किया है, जिसमें से एक हिट और बाकी एवरेज या फ्लॉप साबित हुई हैं। बतौर प्रोड्यूसर उन्होंने 15 फिल्में कीं, जिसमें एकाध ही हिट रहीं। बतौर राइटर 4 फिल्में कीं लेकिन उसमें से भी एक ही हिट रही। इतना ही नहीं, इन्होंने चार टीवी शोज जज भी किए लेकिन एक्टिंग करियर एकदम घिसा-पिटा रहा। उन्हें अपने भाई सलमान की तरह वो चार्म और प्यार नहीं मिल सका।

सीमा और सोहेल की शादी टूटने का कारण

वहीं, सोहेल खान की शादी सीमा से 1998 में हुई थी। लेकिन 2022 में 24 साल बाद तलाक हो गया। इनके भी रिश्ते के बिखरने की वजह एक्टर का करियर ही बताया जाता है। क्योंकि सीमा, जो कि पेशे से फैशन डिजाइनर हैं, उन्होंने अपनी फील्ड में काफी नाम कमाया था और अभी भी बुलंदियों को छूने की कोशिश में लगी हैं। लेकिन सोहेल खान का करियर एकदम औंधे मुंह गिरा हुआ था। दोनों की सोच भी अलग थी। और 5 साल से अलग भी रह रहे थे। इनके दो बेटे हैं, जो दोनों के साथ समय-समय पर रहते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement