मेनू

श्रद्धा मर्डर केस में अहम दिन, आफताब पूनावाला का नार्को टेस्ट जारी

अपडेट Dec 01, 2022 04:56 pm IST
पुलिस ने बुधवार को कहा कि श्रद्धा की हत्या करने के बाद आफताब ने नई गर्लफ्रेंड की तलाश जारी कर दी थी। उसने एक मनोवैज्ञानिक से दोस्ती थी और उसे अक्टूबर में दो बार महरौली स्थित अपने आवास पर बुलाया था।
श्रद्धा मर्डर केस में गुरुवार का दिन अहम है। आज आरोपी आफताब पूनावाला का नार्को टेस्ट किया जा रहा है। पुलिस को इससे बहुत उम्मीद है। दरअसल, आफताब अपना गुनाह कबूल कर चुका है, लेकिन मामले में पुलिस को अब तक कोई गवाह नहीं मिला है। इस तरह पॉलीग्राफी और नार्को टेस्ट पुलिस के लिए बहुत अहम है। पॉलीग्राफी टेस्ट के दौरान आफताब ने कई बड़े खुलासे किए हैं, जिनके आधार पर पुलिस ने अपनी जांच तेज कर दी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि नार्को टेस्ट कितने घंटे या कितने दिन चलेगा।

पहले फॉर्म पर दस्तखत, फिर जांच शुरू

नार्को टेस्ट से पहले आफताब से एक सहमति फॉर्म भरवाया गया। आफताब ने इस फॉर्म को ठीक से पढ़ा और फिर जानकारी दर्ज की। सीनियर डॉक्टरों और एक्सपर्ट की मौजूदगी में नार्को टेस्ट किया जा रहा है। इससे पहले गुरुवार सुबह आफताब पूनावाला को दिल्ली पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच जेल वैन में अंबेडकर अस्पताल ले जाया गया। यहां सुबह 10 बजे से नार्को टेस्ट हो रहा है। बुधवार को आफताब ने रोहिणी स्थित फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) में किए गए पॉलीग्राफ टेस्ट के दौरान अपराध करना कबूल किया। पॉलीग्राफ टेस्ट कई सत्रों में चला।
पुलिस ने बुधवार को कहा कि श्रद्धा की हत्या करने के बाद आफताब ने नई गर्लफ्रेंड की तलाश जारी कर दी थी। उसने एक मनोवैज्ञानिक से दोस्ती थी और उसे अक्टूबर में दो बार महरौली स्थित अपने आवास पर बुलाया था। उसने एक डेटिंग मोबाइल एप्लिकेशन के जरिए लड़की के संपर्क किया था।

पुलिस ने अब इस लड़की के बयान भी ले लिए हैं। पूछताछ के दौरान लड़की ने बताया कि उसे श्रद्धा की हत्या के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। वो जितने भी दिन आफताब के साथ रही, वह सामान्य नजर आया। उसके चेहरे पर कभी कोई तनाव या डर नहीं आया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement