मेनू

भोपाल में मां की डांट से बचने के लिए बच्चियों ने रची अपहरण और दुष्कर्म की झूठी स्टोरी, छात्राओं की कहानी ने 18 घंटे तक दौड़ाई पुलिस

अपडेट Aug 03, 2026 01:27 pm IST
भोपाल। भोपाल के कटारा हिल्स स्थित विवेकानंद कालोनी में दो बच्चियों के कथित अपहरण का मामला पुलिस जांच में झूठा साबित हुआ। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने करीब 18 घंटे तक जंगल, खेत और आसपास के इलाकों में सर्च अभियान चलाया, लेकिन कोई भी संदिग्ध सुराग नहीं मिला।घर लौटने पर देर होने की वजह से बच्ची की मां ने उसे थप्पड़ मारते हुए डांटा। पिटाई के डर से दोनों बच्चियों ने मिलकर नकाबपोश लोगों द्वारा अपहरण कर जंगल ले जाने की झूठी कहानी बना दी।

जांच में खुली सच्चाई

सूचना मिलते ही कटारा हिल्स पुलिस ने जंगल और आसपास के क्षेत्रों में व्यापक तलाश शुरू की। चरवाहों से पूछताछ की गई, लेकिन उन्होंने ऐसी किसी घटना से साफ इन्कार कर दिया। वहीं, कालोनी और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में भी कोई संदिग्ध व्यक्ति या महिला दिखाई नहीं दी। मामला संदिग्ध लगने पर एडिशनल डीसीपी मिनी शुक्ला ने बच्चियों के माता-पिता से पूछताछ की। इस दौरान पूरा घटनाक्रम सामने आया और स्पष्ट हुआ कि कथित अपहरण की कहानी मां की डांट और पिटाई के डर से गढ़ी गई थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement