मेनू

आईएएनएस-पोलस्ट्रैट ओपिनियन पोल में कांग्रेस की बल्ले बल्ले, रिपीट हो रही सरकार, चल रही गहलोत की जादूगरी

अपडेट Sep 14, 2023 01:20 pm IST
जयपुर/ नई दिल्ली: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में चंद दिन बचे हैं। कांग्रेस और बीजेपी दोनों पार्टियां चुनावी जंग जीतने के दावे कर रही हैं। इसी बीच सामने आए आईएएनएस-पोलस्ट्रैट ओपिनियन पोल 2023 ने कांग्रेस उम्मीदों को पंख लगा दिए हैं। पोल के अनुसार इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों में गहलोत सरकार रिपीट हो सकती है। ओपिनियन पोल की मानें तो कांग्रेस को इस चुनाव में 97 से 105 सीटें मिल सकती हैं और राजस्थान में पार्टी अपनी सत्ता बरकरार रख सकती है।

100 सीटों वाली कांग्रेस को फिर मिल रहा बहुमत

आईएएनएस-पोलस्ट्रैट ओपिनियन पोल 2023 की रिपोर्ट के मुताबिक कांग्रेस को फिर से बहुमत मिल रहा है। 1 से 13 सितंबर के बीच की समय सीमा में यह स सर्वेक्षण किया गया। इसका नमूना आकार 6,705 था। फिलहाल कांग्रेस के पास 200 सदस्यीय राजस्थान विधानसभा में 100 सीटें हैं।

बीजेपी को 89-97 सीटें

ओपिनियन पोल के अनुसार आगामी चुनाव में बीजेपी को 89-97 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं कांग्रेस 2 प्रतिशत के सकारात्मक वोट स्विंग मिल रहा है। कांग्रेस को 41 प्रतिशत वोट शेयर मिलने का अनुमान बताया गया है। वहीं बीजेपी को 40 प्रतिशत वोट मिलेंगे।

सबसे लोकप्रिय सीएम चेहरा गहलोत का

पोल में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 37.9 प्रतिशत स्कोर के साथ सबसे लोकप्रिय सीएम उम्मीदवार बताया गया है। उनके बाद बीजेपी की वसुंधरा राजे 25.5 प्रतिशत और कांग्रेस के सचिन पायलट 25.4 प्रतिशत हैं। सर्वेक्षण के अनुसार, 47.8 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने गहलोत के काम को अच्छा बताया है।

बेरोजगारी को सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा

पोल रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान में 34.9 प्रतिशत लोगों ने बेरोजगारी को सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा बताया है। इसके दूसरे नंबर पर बिजली का मुद्दा है।19.7 प्रतिशत लोगों ने बिजली, सड़क और 13.8 प्रतिशत लोगों ने किसानों के मुद्दों को महत्व दिया है। (आईएएनएस इनपुट के साथ)

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement