मेनू

इंडिया इंटरनेशनल सांइस फेस्टिवल-2023

अपडेट Feb 07, 2023 05:11 pm IST

भोपाल में हुए इंडिया इंटरनेशनल सांइस फेस्टिवल-2023 में मध्यप्रदेश पॉवर ट्राँसमिशन कंपनी को फेस्टिवल में प्रदर्शित अन्य तकनीकी स्टॉलों के मुकाबले में सर्वश्रेष्ठ चुना गया। एमपी ट्रांसको को बेस्ट टेक्नालॉजिकल पेवेलियन अवार्ड से पुरस्कृत किया गया। इस उपलब्धि पर ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने अधिकारी और कर्मचारियों को बधाई दी है|

मंत्री श्री तोमर ने बताया कि इस मेगा साइंस और टेक्नालॉजी प्रदर्शनी में मध्यप्रदेश शासन की मंशानुसार एमपी ट्रांसको द्वारा अपने सिस्टम में किए गये विभिन्न नवाचार और अपनायी गई अत्याधुनिक तकनीकों को मॉडल के माध्यम से प्रदर्शित किया गया था। नवाचार में अति उच्च दाब ट्रांसमिशन लाइनों के मेन्टेनेंस के लिए ड्रोन से सर्वे का मॉडल, अति उच्च दाब ट्रांसमिशन लाइनों के बेयर हैंड मेंनटेनेंस के लिए उपयोग की जाने वाली विशेष इंसुलेटेड पोशाक के अलावा अति उच्च दाब सबस्टेशन का मॉडल विशेष आकर्षण का केन्द्र रहा। एमपी ट्रांसको के स्टाल को विद्यार्थियों ने भी दिलचस्पी से देखा-समझा और इसकी जानकारी भी ली।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement