मेनू

रूस में फंसी भारतीय नौसेना की पनडुब्‍बी आईएनएस सिंधुरत्‍न, नॉर्वे के रास्‍ते लौटेगी देश

अपडेट Jan 15, 2023 05:04 pm IST
मॉस्‍को: पिछले काफी महीनों से भारत की पनडुब्‍बी आईएनएस सिंधुरत्‍न रूस में फंसी हुई हैं। यह पनडुब्‍बी अपग्रेडेशन के लिए रूस गई थी लेकिन जंग की वजह से वहीं अटक कर रह गई थी। अब इसी पनडुब्‍बी को भारत वापस लाने की तैयारियां जारी हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो अब नॉर्वे के रास्‍ते यह पनडुब्‍बी के रास्‍ते अब भारत आएगी और अब उसी रास्‍ते बढ़ गई है। आईएनएस सिंधुरत्‍न एक किलो क्‍लास डीजल इलेक्ट्रिक पनडुब्‍बी है। इसे दिसंबर 1988 में नौसेना में शामिल किया गया था।
क्‍यों भेजी गई थी रूस
यह वही पनडुब्‍बी है जो साल 2014 में हादसे का शिकार हो गई थी। एक युद्धाभ्‍यास के समय इस पनडुब्‍बी पर आग लग गई थी। यह हादसा आईएनएस सिंधुरक्षक पर हुए हादसे के ठीक बाद हुआ था। साल 2013 में उस पनडुब्‍बी पर ब्‍लास्‍ट की वजह से 18 भारतीय नौसैनिक शहीद हो गए थे। हादसों की वजह से आईएनएस सिंधुरत्‍न के साथ चार और किलो क्‍लास की पनडुब्‍बी को मीडियम रीफिट के लिए रूस भेजने का फैसला किया गया। इस रीफिट के लिए भारत और रूस के बीच 700 मिलियम डॉलर की एक डील साइन हुई थी। भारत ने रूस के साथ 10 पनडुब्बियों का सौदा किया था। साल 1986 से 2000 के बीच पनडुब्बियां भारत को मिली थीं। जुलाई 2021 में भारत ने एक और पनडुब्बी आईएनएस सिंधुध्‍वज को रिटायर कर दिया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement