मेनू

G20 के मंच पर दिखी भारत की धमक, PM मोदी से मिलने उनके पास पहुंचे बाइडेन

अपडेट Nov 15, 2022 05:17 pm IST
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी-20 शिखर सम्मेलन और इससे इतर वैश्विक नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकों में हिस्सा लेने के लिए सोमवार को बाली पहुंचे। यहां उन्होंने आज अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेता काफी देर तक एक-दूसरे से चर्चा करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, इससे ठीक पहले प्रधानमंत्री मोदी के अपने सिपहसलारों के साथ मंथन करते हुए भी देखा गया। वह विदेश मंत्री एस जयशंकर, एनएसए अजित डोभाल और जी-20 शेरपा अमिताभ कांत के साथ किसी विषय पर मंथन करते नजर आए।

आपको बता दें कि दो दिवसीय जी-20 शिखर सम्मेलन मंगलवार को शुरू हो गया। इसमें अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक समेत दुनिया की 20 प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं वाले देशों के नेता शामिल होंगे। इससे पहले प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने ट्वीट कर कहा, ''प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए इंडोनेशिया पहुंच गए हैं। शिखर सम्मेलन में वैश्विक चुनौतियों से निपटने को लेकर व्यापक चर्चा होगी। शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री दुनिया के विभिन्न देशों के नेताओं के साथ बातचीत करेंगे।''


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement