मेनू

CM हेल्पलाइन के निराकरण में जबलपुर फिर बना नंबर 1 भोपाल, ग्वालियर और इंदौर को पछाड़ा नगर निगम भी सबसे आगे

अपडेट Mar 22, 2023 06:20 pm IST

जबलपुर जिले में सीएम हेल्पलाइन के जरिए आने वाली शिकायतों के समाधान में जबलपुर जिला एक बार फिर नंबर एक पर काबिज है। दरअसल ऐसा इसलिए क्योंकि लोगों की शिकायत का तत्काल समाधान किया जा रहा है। जिससे जबलपुर लगातार अपने नंबर वन की रैंकिंग पर कायम है। मंगलवार देर शाम प्रदेशभर की लिस्ट जारी की गई। जिसमें इंदौर भोपाल और ग्वालियर को पछाड़ जबलपुर नंबर वन बन गया जबलपुर में कुल 2160 शिकायतें मिली। जिसका वेटेज स्कोर 96.76 रहा। वहीं भोपाल में कुल शिकायतें 4210 मिली। जिसका वेटेज स्कोर 96.56 रहा।

दूसरी तरफ 16 नगर निगमों में जबलपुर नगर निगम ने भी भोपाल, इंदौर और ग्वालियर को पीछा छोड़ प्रथम रैंक हासिल की। सीएम हेल्पलाइन में सर्वाधिक शिकायतें अतिक्रमण करने गंदे पानी की निकासी ना होने सहित सफाई व्यवस्था से जुड़ी रही जिसका निवारण संतुष्टि से किया गया। वही कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन ने जिले को नंबर वन बनाने के लिए तमाम अधिकारी समेत लोगों को बधाई भी दी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement