मेनू

'सौदेबाजी के मूड में जीतन राम मांझी', कहा- लोकसभा चुनाव में महागठबंधन 5 सीट दे तो अच्छा होगा

अपडेट Jun 02, 2023 08:15 pm IST
पटनाः जीतन राम मांझी ने एक बार फिर से महागठबंधन को आंख दिखा दी है। उन्होंने आगामी लोक सभा चुनाव को लेकर महागठबंधन से 5 सीटों की मांग रख दी है। उन्होंने साफ कह दिया है-'यदि महागठबंधन की तरफ से उन्हें सम्मानजनक सीट दी जाती है तो यह महागठबंधन के लिए अच्छा होगा।’

सौदेबाजी के मूड में मांझी

जीतन राम मांझी के इस बयान के बाद इस बात का अंदाजा लगाया जा रहा है कि मांझी अब सौदेबाजी के मूड में आ गए हैं। उन्होंने कम से कम 5 सीटों पर अपनी दावेदारी जताई है। उन्होंने यह भी कह दिया है कि उनकी पार्टी की तैयारी सभी सीटों पर है। वे सभी सीटों को ध्यान में लेकर आगे बढ़ा रहे हैं। यदि महागठबंधन की तरफ से उन्हें सम्मानजनक सीट मिलती है तो यह महागठबंधन के लिए अच्छा। इससे पहले जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन ने भीं लोकसभा की 5 सीटों की डिमांड की थी।

गठबंधन में 5 सीटें मिलेगी, तो अच्छा रहेगा


संतोष सुमन की इस मांग पर सहमति जताते हुए जीतन राम मांझी ने संतोष सुमन की मांग को जायज ठहराया। उन्होंने कहा- संतोष ठीक कह रहे हैं 5 सीटों की मांग है। पार्टी को कम से कम इतनी सीटें तो मिलनी चाहिए। अगर इससे कम सीटें मिलती हैं तो यह पार्टी और गठबंधन दोनों के लिए ठीक अच्छा होगा।

मांझी महागठबंधन से रिश्ता तोड़ने पर कर सकते हैं विचार


जीतन राम मांझी के इस बयान से अंदाजा लगाया जा सकता है कि यदि उनकी मांग नहीं मानी गई तो वह महागठबंधन से रिश्ता तोड़ने पर विचार कर सकते हैं। हालांकि जीतन मांझी नीतीश कुमार के साथ रहने की कसम का जिक्र भी करते हुए नजर आए। इधर, जब एनबीटी ने जीतन मांझी से बीजेपी में शामिल होने को लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि 'यह सवाल अभी जल्दबाजी का होगा'। वही उन्होंने सीधे तौर पर बीजेपी में जाने से इनकार भी नहीं किया।

महागठबंधन से दामन छुड़ाने के मूड में मांझी

यानी तस्वीर साफ है कि जीतन राम मांझी महागठबंधन से दामन छुड़ाने के मूड में नजर आ रहे हैं। उन्हें महागठबंधन में कोई फायदा नजर नहीं आता दिख रहा। माना जा रहा है इसीलिए उन्होंने लोकसभा की 5 सीटों पर अपनी दावेदारी ठोक दी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement