मेनू

परिवर्तित मार्ग से चलेगी कामाख्या एक्सप्रेस, देर से रवाना होगी माल्दा-सूरत एक्सप्रेस

अपडेट Dec 16, 2023 02:57 pm IST
बिलासपुर। पूर्व रेलवे के हावड़ा मंडल के चात्रा-मुरारई सेक्शन में नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य चल रहा है। इसके चलते कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा। इस दौरान...

परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाडियां:
26 दिसम्बर को एलटीटी से चलने वाली गाड़ी संख्या 22511 एलटीटी-कामाख्या एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया खड़गपुर-अंदुल-हावड़ा-बांडेल-कटवा-अजीमगंज-नईफरक्का मार्ग होकर रवाना होगी ।

23 व 30 दिसम्बर को कामाख्या से चलने वाली गाड़ी संख्या 22512 कामाख्या-एलटीटी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया नईफरक्का-अजीमगंज-कटवा-बांडेल-हावड़ा-अंदुल-खड़गपुर मार्ग होकर रवाना होगी ।

देरी से रवाना होने वाली गाड़ी:
23 व 30 दिसम्बर को माल्दा से चलने वाली गाड़ी संख्या 13425 माल्दा-सूरत एक्सप्रेस माल्दा से दो घंटे देरी से रवाना होगी ।

7007/17008 सिकंदराबाद-दरभंगा-सिकंदराबाद एक्सप्रेस का परिचालन सिकंदराबाद-बरौनी-सिकंदराबाद के मध्य किया जाएगा।

इसी प्रकार पूर्व मध्य रेलवे के दरभंगा स्टेशन में वॉशिंग पिट लाइन रिमाडलिंग कार्य के फलस्वरूप गाड़ी संख्या 17007/17008 सिकंदराबाद-दरभंगा-सिकंदराबाद एक्सप्रेस का परिचालन सिकंदराबाद-बरौनी-सिकंदराबाद के मध्य किया जाएगा। 16 व 19 दिसम्बर को सिकंदराबाद से चलने वाली 17007 सिकंदराबाद-दरभंगा एक्सप्रेस, बरौनी स्टेशन में समाप्त होगी तथा बरौनी-दरभंगा के मध्य रद्द रहेगी। इसी प्रकार 19 व 22 दिसम्बर को दरभंगा से चलने वाली 17008 दरभंगा-सिकंदराबाद एक्सप्रेस, बरौनी स्टेशन से प्रारम्भ होगी तथा दरभंगा-बरौनी के मध्य रद्द रहेगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement