मेनू

कमलनाथ ने दिया धर्म-अध्यात्म पर BJP, RSS और VHP को चैलेंज, बोले – राहुल के आगे सभी फेल

अपडेट Dec 04, 2022 08:16 pm IST
पीसीसी चीफ कमलनाथ ने कहा कि धर्म और अध्यात्म पर जितना ज्ञान राहुल गांधी को हैं, उतना ज्ञान आरएसएस, भाजपा और वीएचपी के लोगों को नहीं है। मैं चैलेंज कर रहा हूं कि भाजपा, आरएसएस और वीएचपी को की वे राहुल गांधी के साथ बैठ लें, आप भी बैठ जाएं और धर्म-आध्यात्म पर चर्चा हो जाए।

यह बात कमलनाथ ने आज आगर-मालवा जिले में आयोजित हुई पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि जितनी अड़चन वे पैदा कर सकते हैं उन्होंने की, इसके बाद भी यहां के लोगों ने राहुल गांधी और भारत जोड़ो यात्रा का पूरे मन से स्वागत किया। नाथ ने कहा कि पुलिस अफसर फोन करते थे कि हम इतनी भीड़ की व्यवस्था नहीं कर सकते हैं।

इसके बाद भी लोग राहुल गांधी की यात्रा को सफल करवाने के लिए उनके पास तक पहुंचे और यात्रा में शामिल हुए। राहुल गांधी के उज्जैन के भाषण को लेकर जब सवाल किए गए तो कमलनाथ ने कहा कि हमे धर्म का सहारा नहीं लेना पड़ रहा, हम जो हैं वहीं हैं। वे ही चुनाव के समय धर्म की बात करते हैं।

नाथ ने कहा कि राहुल गांधी की यात्रा का ये रूट है यह चुनाव को लेकर यात्रा नहीं है। यह तो भारत की संस्कृति और संविधान को जो तोड़ने के प्रयास चल रहे हैं, उसे रोकने के लिए यह यात्रा है। नाथ ने कहा कि भाजपा बौखलाई है। उनके पास पुलिस, पैसा और प्रशासन है। उनके नेता भी चाहते हैं कि जो बन जाए वह 8-9 महीने में बना लो। फिर घर बैठना है।

राहुल से भयभीत है सरकार

वहीं नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा राहुल गांधी से भयभीत है। जब राहुल गांधी जब बाबा साहब अंबेडकर की जन्म स्थली पहुंचे तो वहां की दो बार लाईट बंद की गई। इस यात्रा में जो जन सैलावा आया है वह इतिहास लिखेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement