मेनू

झारखंड में बढ़ने लगी कनकनी, अभी और गिरेगा पारा, जानें आपके जिले में कैसा रहेगा मौसम

अपडेट Oct 27, 2023 01:25 pm IST
रांचीः झारखंड में गुलाबी ठंड दस्तक दे चुकी है। हिमालय और उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं के कारण सुबह और शाम में लोगों को सिहरन महसूस हो रही है। हालांकि दिन में आसमान साफ, मौसम शुष्क और धूप रहने के कारण ठंड का एहसास नहीं हो रहा है, लेकिन शाम ढलते ही लोगों ने गर्म कपड़ा पहनना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में और कमी आएगी।


31 तक कई हिस्सों में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव बना हुआ है। इसका असर झारखंड में देखा जा रहा है। साइक्लोनिक सरर्कुलेशन के कारण कुछ जिलों में आने वाले दो-तीन दिनों में हल्की बारिश भी हो सकती है। इस दौरान कई हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। मौसम विभाग के अनुसार 31 अक्टूबर तक रांची, देवघर, सिमडेगा, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, गोड्डा, पाकुड़, साहेबगंज और बोकारो जिले में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है। इस दौरान कुछ स्थानों पर हल्की बारिश भी हो सकती है।

डालटनगंज में सबसे कम का न्यूनतम तापमान 17.7डिग्री


राज्य में पिछले 24 घंटे में सबसे कम डालटनगंज में न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस रहा। रांची का न्यूनतम तापमा 18.6, जमशेदपुर का 23, बोकारो का 20.1, चाईबासा का 19.2, देवघर का 21, गिरिडीह का 20.9, गढ़वा का 18.3, रामगढ़ का 18.7 और गोड्डा का 21.3 डिग्री सेल्सियस रहा। राज्य के अन्य जिलों का न्यूनतम तापमान भी 18 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच है।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement