मेनू

कच्छ के रण में कार्तिक आर्यन ने उड़ाई 'शहजादा' की पतंग, चिढ़े यूजर्स बोले- साउथ की सस्सी कॉपी

अपडेट Jan 15, 2023 05:14 pm IST
आज 15 जनवरी, 2023 को पूरा देश मकर संक्रांति का त्योहार मना रहा है। फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में इसकी धूम देखने को मिल रही है। लोग पतंग उड़ाकर इस दिन को सेलिब्रेट करने में जुटे हैं। बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन भी भी इस दिन को फैन्स के साथ मनाते हुए कैमरे में कैद हुए। वह कच्छ के रण पहुंचे। जहां पर सबसे बड़ा पतंग महोत्सव हो रहा था। यहां वह एक लाख फैन्स और ढेरों इंटरनेशनल पतंगबाजों के बीच दिखाई दिए।
कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की फिल्म 'शहजादा' (Shehzada) का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है। तेलुगू फिल्म 'अला वैकुंठप्रेमुलु' की हिंदी रीमेक मूवी 10 फरवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अब इसी के प्रमोशन के लिए एक्टर जगह-जगह जा रहे हैं। पहले वह पंजाब के जालंधर गए थे। यहां उन्होंने कृति सेनन के साथ देखा गया था। दोनों ने भांगड़ा किया था। अब वो गुजरात पहुंचे। यहां का वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement