मेनू

हवा में उड़कर कटरीना कैफ ने किया दुश्मन की गाड़ी पर हमला, 'टाइगर 3' में सलमान खान पर भी भारी पड़ेगी 'जोया'!

अपडेट Oct 07, 2023 03:41 pm IST

सलमान खान और कटरीना कैफ की 'टाइगर 3' का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। यशराज फिल्म्स की 'टाइगर 3' इसी साल दिवाली पर रिलीज हो रही है। हालांकि इसकी रिलीज डेट को अब तक मेकर्स ने रिवील नहीं किया है। खैर, इस बीच सोशल मीडिया पर 'टाइगर 3' से बड़ा सरप्राइज देखने को मिला है। कटरीना कैफ की धमाकेदार फोटो सामने आई है। ऐसी तस्वीर, जिसमें उनका ताबड़तोड़ एक्शन देखने को मिला है।

'टाइगर' फ्रेंचाइजी में कटरीना कैफ को दर्शकों ने 'जोया' के रोल में देखा है। जोया जब एक्शन करती है तो अच्छे अच्छों के पसीने छूट जाते हैं। अब 'टाइगर 3' बड़े पैमाने पर मेकर्स लेकर आ रहे हैं तो इस बार एक्शन भी दोगुना होगा।

'टाइगर 3' से लीक हुई कटरीना कैफ की फोटो

इस बीच सोशल मीडिया पर जोया उर्फ कटीरना कैफ की धमाकेदार तस्वीर सामने आई है। जो ये वादा करती है कि फिल्म में एक्शन की कोई कमी नहीं होगी। बल्कि मारधाड़ इस लेवल की होगी कि फैंस का माथा भी चकरा जाएगा।

कटरीना कैफ का एक्शन छुड़ा देगा पसीना

सोशल मीडिया साइट रेडिट पर 'टाइगर 3' से कटरीना कैफ का लुक लीक हुआ है। इस फोटो को लेकर यूजर्स दावा कर रहे हैं कि ये फोटो जोया की है। तस्वीर में कटरीना कैफ चलती बाइक से उड़कर दुश्मन की कार पर छलांग लगाती दिख रही हैं। ऐसा एक्शन, जिसे अब तक किसी हीरोइन को दर्शकों ने करते नहीं देखा था।

'टाइगर 3' के बारे में भी जान लीजिए

'टाइगर 3' को मनीषा शर्मा ने डायरेक्ट किया है। खबरें ये भी हैं कि आदित्य चोपड़ा ने इसकी कहानी खुद तैयार की है। टाइगर और जोया एक बार फिर साथ में नजर आएंगे। फिल्म में पठान यानी शाहरुख खान का भी कैमियो देखने को मिलेगा। चर्चा है कि शाहरुख खान 20 मिनट के लिए आपको स्क्रीन पर नजर आ सकते हैं।

 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement