विदेशों में बसे सिख समुदाय का किया आह्वान
उन्होंने अलगाववादियों के एक छोटे समूह द्वारा अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया में किए गए हिंसक प्रदर्शनों का संदर्भ देते हुए कहा कि हमें इन मुख्य गुणों (प्रेम भाईचारा सहित सिख धर्म के मूल सिद्धांत)पर ध्यान देना चाहिए न कि आभासी मीडिया का उपयोग करके शरारती चरित्रों द्वारा पेश किए जा रहे गुणों को। अपने भाषण में संधू ने सिख समुदाय का आह्वान किया कि वह भारत के विकास में साथ आए और देश की अर्थव्यवस्था, डिजिटलीकरण, स्वास्थ्य और उद्यमिता में अपना योगदान दें।
पंजाब के युवाओं को प्रगति से जुड़ने की अपील की
उन्होंने कहा कि इन परिस्थितियों में पंजाब और पंजाब के युवाओं को आर्थिक, वित्तीय, प्रौद्योगिकी और डिजिटल क्रांति से जुड़ने की जरूरत है जो भारत में हो रही है। संधू ने कहा कि सरकार, लोगों और खासतौर पर युवाओं को अमेरिका के साथ विभिन्न क्षेत्रों में बढ़ रही साझेदारी का लाभ लेने की जरूरत है जिसकी कोशिश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति जो बाइडन कर रहे हैं।