मेनू

खड़गे पहुंचे रायगढ़, सीएम बघेल ने किया आत्मीय स्वागत

अपडेट Oct 04, 2023 02:57 pm IST
रायगढ़। राज्यसभा नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भरोसे का सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल होने बुधवार को रायगढ़ जिले के स्थित ओ पी जिंदल एयरपोर्ट पहुँच गए है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उनका वहां आत्मीय स्वागत किया।  

उल्लेखनीय है कि नेता प्रतिपक्ष राज्यसभा व सांसद मल्लिकार्जुन खरगे व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इसमें शामिल होंगे तथा आमसभा को संबोधित करेंगे।

इस मौके पर प्रदेश के 82 चयनित विकासखण्डों में निर्मित होने वाले जैतखाम का शिलान्यास होगा तथा शासन की विभिन्न योजना के 3088 लाभान्वित हितग्राहियों को 9 करोड़ 8 लाख 35 हजार रूपये की सामग्री व सहायता राशि वितरित की जाएगी। इस मौके पर विभिन्न विभागों द्वारा विभागीय उपलब्धियों एवं योजनाओं की प्रदर्शनी भी लगायी जाएगी।

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव, पूर्व केन्द्रीय मंत्री कुमारी सैलजा, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत, सांसद बस्तर दीपक बैज, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, वनमंत्री मोहम्मद अकबर, पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा स्कूल शिक्षा मंत्री रविन्द्र चौबे, उच्च शिक्षामंत्री उमेश पटेल, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्रकुमार, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, आदिम जाति विकास मंत्री मोहन मरकाम, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, सांसद गोमती साय, विधायक धरमजयगढ़ लालजीत सिंह राठिया, विधायक रायगढ़ प्रकाश नायक, विधायक सारंगढ़ उत्तरी गनपत जांगड़े, विधायक लैलूंगा चक्रधर सिंह सिदार, जिला पंचायत अध्यक्ष निराकार पटेल, महापौर नगर निगम जानकी काटजू, सभापति नगर निगम जयंत ठेठवार, अध्यक्ष जनपद पंचायत पुसौर सुशील भोय, सरपंच कोड़ातराई पद्मलता चौहान सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement