मेनू

किंग कोहली ने दिया नवीन उल हक को करारा जवाब, क्या अब हथियार डालेगा अफगानी पठान?

अपडेट May 11, 2023 08:10 pm IST
नई दिल्ली: आईपीएल 2023 के सबसे विवादास्पद पलों में से एक विराट कोहली, गौतम गंभीर और नवीन उल हक के बीच भिड़ंत रही। इकाना स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और लखनऊ सुपर जायंट्स के मैच के दौरान विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच मैदान पर तीखी नोकझोंक हो गई थी। यह हैंडशेक सेशन के बाद हुआ। इस बहस के केंद्र में थे नवीन उल हक, जो मैच से ही कोहली से अनबन कर रहे थे।

इस फाइट के कुछ दिनों बाद अफगानी क्रिकेटर नवीन और विराट के बीच तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। दोनों ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे पर निशाना साधा है। नवीन की ओर से कोहली और आरसीबी पर कटाक्ष करते हुए एक इंस्टा स्टोरी पोस्ट किया गया था। जब उन्होंने यह पोस्ट शेयर की थी तब कोहली एक रन बनाकर आउट हो गए थे। उनकी टीम भी हार गई थी। उन्होंने मैंगो की तस्वीर को इंस्टाग्राम स्टोरी बनाते हुए लिखा- स्वीट मैंगोज।

इसके बाद अब पूर्व भारतीय कप्तान ने खुद क्रिप्टिक वीडियो इंस्टा स्टोरी बनाया है। विराट कोहली ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें हॉलीवुड अभिनेता केविन हार्ट कह रहे हैं कि उनके पास मनमुटाव, गुस्सा और नकारात्मकता के लिए समय नहीं है। कोहली ने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन दिया, 'वर्ड'।
हार्ट एक इंटरव्यू में कहते दिख रहे हैं- कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपके पास कैसी भावनाएं हैं, या आपको कितना दुख हुआ है। जीवन को चलते रहना है। जिंदगी किसी के लिए नहीं रुकती। इसलिए यदि आप इसे संसाधित नहीं करते हैं, और समझते हैं कि आप किसी समय में फंस गए हैं, तो आप आहत होंगे। मनमुटाव, गुस्सा, नकारात्मकता... मेरे पास इसके लिए समय नहीं है, क्योंकि मैं बहुत सारी सकारात्मक चीजें जी रहा हूं। मैं अतीत में खड़े नहीं रह सकता और जो गलत था उसमें नहा सकता हूं।

यह मुंबई और बैंगलोर के बीच मैच के दौरान नवीन उल हक की इंस्टाग्राम कहानियों की प्रतिक्रिया हो सकती है। हालांकि, देखने वाली बात यह है कि नवीन उल हक इसका जवाब देते हैं या नहीं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement