मेनू

जानिए आज कहां-कहां पहुंचेगी विकास यात्रा:जिले की चार विधानसभाओं में जारी है यात्रा

अपडेट Feb 23, 2023 06:24 pm IST

मंदसौर जिले की चारों विधानसभाओं में भाजपा की विकास यात्रा जारी है। विकास यात्रा के माध्यम से सरकार की जन हितेशी योजनाओं को जन जन तक पहुंचने के लिए जन प्रतिनिधि और अधिकारी नगर से लेकर गांव तक पहुंच रहे हैं।

आज जिले के इन क्षेत्रो में पहुंचेगी विकास यात्रा

मल्‍हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र की विकास यात्रा

मल्‍हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र की विकास यात्रा सुबह डिगाव से प्रारंभ हुई। डिगाव के पश्‍चात विकास यात्रा माल्‍याखेरखेड़ा, सेमली, उदपुरा, कोलवा, लिलदा, पाल्‍यामारु, पि‍पल्‍या कराडिया, जग्‍गाखेड़ी, नाहरगढ़ एवं सूरी तक जाएगी। देर शाम तक ग्राम सूरी में विकास यात्रा का समापन होगा।

गरोठ विधानसभा क्षेत्र की विकास यात्रा

गरोठ विधानसभा क्षेत्र की विकास यात्रा आज सुबह ग्राम सुरजना नया से प्रारंभ हुई। इसके पश्‍चात विकास यात्रा सुरजना जूना, एमदी, परा, परासली तीर्थ, नारिया, कोटड़ी, खेजडिया, आंकली दिवान एवं बरखेड़ा राठौर तक जाएगी। ग्राम बरखेड़ा राठौर में यात्रा का समापन होगा।

सुवासरा विधानसभा क्षेत्र की विकास यात्रा

सुवासरा विधानसभा क्षेत्र की विकास यात्रा आज सुबह ग्राम टोकड़ा से प्रारंभ होगी। इसके पश्‍चात यात्रा सेमली काकड़ा, ढ़ाबला देवल, रूनिजा, आंमा एवं अंगारी तक जाएगी। ग्राम अंगारी में यात्रा का समापन होगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement