मेनू

मुंबई में लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान कोरियन महिला से छेड़छाड़:जबरन चूमने की कोशिश

अपडेट Dec 01, 2022 05:10 pm IST

मुंबई के खार इलाके में बुधवार रात एक कोरियाई महिला से छेड़छाड़ की गई। घटना रात 8 बजे की है। दक्षिण कोरिया की महिला लाइव स्ट्रीमिंग कर रही थी। तभी वहां दो लड़के आए और टूटी-फूटी अंग्रेजी में उसे छेड़ने लगे। एक ने हाथ पकड़कर उसे गाड़ी पर बिठाने की कोशिश की। जब महिला ने इनकार किया तो उसे जबरन चूमने की कोशिश की।

सोशल मीडिया पर यह वीडियो सामने आते ही मुंबई पुलिस ने छेड़छाड़ करने वाले लड़कों को अरेस्ट कर लिया है। इनके नाम मुबीन चंद मोहम्मद शेख और मोहम्मद नकीब सदरियालम अंसारी हैं।

वीडियो वायरल होने पर मुंबई पुलिस ने लिया एक्शन
मुंबई पुलिस ने कहा कि उन्हें कोई शिकायत नहीं मिली है। जब इस घटना का वीडियो देखा तो खुद ही एक्शन लिया। वीडियो में दिख रहा है कि एक लड़का उसके काफी करीब आ जाता है। महिला के विरोध करने पर भी उसका हाथ पकड़कर खींचने की कोशिश करता है। जैसे ही वह उस जगह से दूर जाने लगती है, वह आदमी फिर से एक दोस्त के साथ बाइक पर आकर उसे लिफ्ट देने की पेशकश करता है, लेकिन महिला फिर मना कर देती है।

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए खार पुलिस ने IPC की धारा 354 के तहत FIR दर्ज की और दोनों को गिरफ्तार किया है। आरोपी मुबीन 19 साल का है, नकीब 20 साल का है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement