मेनू

पिता का अधूरा काम पूरा करने के लिए अग्निवीर बनने उतरी कृति राय, पढ़िए पूरी कहानी

अपडेट Nov 29, 2023 12:21 pm IST
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अग्निवीर चयन प्रक्रिया में शारीरिक परीक्षणों को पास करती कृति राय ने हर किसी का ध्यान खींचा। कृति युवा लड़कियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने अपने शरीरिक बल के आधार पर अग्निवीर चयन प्रक्रिया की पहली मंजिल को पार किया है। एनसीसी की सी-सर्टिफिकेट धारक 20 वर्षीय कृति राय अपनी प्रतिभा के दम पर अग्निवीर चयन प्रक्रिया को क्रैक करने का दम भर रही हैं। अब उनका मेडिकल टेस्ट होगा। इसमें सफल होने के बाद आगे की राह पर वे बढ़ती दिखेंगी। सेना के प्रति उनका यह समर्पण अपने पिता के अधूरे सपने को लेकर है। अग्निवीर चयन प्रक्रिया में यह उनका पहला अटेंप्ट है। वह इस लक्ष्य को हासिल करने में जी-जान से जुटी हैं।

पिता को होना पड़ा था रिटायर

कृति राय के पिता अवधेश कुमार राय मिलिट्री पुलिस में काम करते थे। अवधेश कुमार राय को 12 साल की सेवा के बाद मेडिकल ग्राउंड पर रिटायर होना पड़ा। उस समय कृति का जन्म भी नहीं हुआ था। अवधेश घर में हमेशा सेना की बात करते थे। इसने कृति का झुकाव इसकी तरफ किया। उसने बचपन से ही सेना में जाने का सपना देखना शुरू कर दिया। स्कूल- कॉलेज में नेशनल कैडेट कोर का हिस्सा रही। सेना की कार्यप्रणाली को समझा। सी- सर्टिफिकेट हासिल किया।

मंगलवार का दिन रहा अहम


कृति के लिए मंगलवार का दिन अहम रहा। कृति ने महिला अग्निवीर सैन्य पुलिस भर्ती के लिए फिजिकल टेस्ट पास कर लिया है। अब वह सेना में शामिल होने के एक कदम और करीब पहुंच गई हैं। उसका अब मेडिकल टेस्ट होगा। कृति कहती हैं कि अग्निवीर में यह मेरा पहला प्रयास है। मेरा सपना अपने पिता की लंबित सेवा को पूरा करना था। वह वर्ष 2000 में खराब स्वास्थ्य के कारण सैन्य पुलिस कोर से रिटायर हुए थे।

कृति कहती हैं कि एक बार जब मैं मेरिट सूची में आ जाऊंगी तो यह उनके लिए एक आश्चर्यजनक उपहार होगा। कृति डॉ. बीआर अंबेडकर विश्वविद्यालय लखनऊ से पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में बीए (ऑनर्स) की छात्रा हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement