मेनू

कमेंट्री का माइक छोड़कर सीधा थामा बल्ला, आरसीबी के लिए आते ही पहली गेंद पर जड़ा चौका

अपडेट May 10, 2023 08:48 pm IST
मुंबई: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में अब प्ले ऑफ की तस्वीरें साफ होने लगी है। सभी टीमें अंतिम चार में जगह बनाने के लिए अपना पूरा जोर लगा रही है। ऐसे में अब हर एक मुकाबला कांटे का हो चला है। ऐसा ही कुछ लीग के 54वें मैच में देखने को मिला जो मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला गया। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े में खेले में खेला गया था। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 199 रन का स्कोर खड़ा किया था लेकिन मुंबई ने सूर्यकुमार यादव के बेहतरीन अर्धशतक से 200 रन के लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया।

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने वाले आरसीबी के लिए कप्तान फाफ डु प्लेसिस और ग्लेन मैक्सवेल ने दमदार अर्धशतकीय पारी खेली। इसके अलावा दिनेश कार्तिक ने 30 रनों की पारी खेली। वहीं आखिरी वानिंदु हसरंगा और केदार जाधव ने 12-12 रनों का योगदान दिया। आरसीबी के लिए इस सीजन में अपना पहला मैच खेल रहे केदार जाधव इससे पहले कमेंट्री पैनल का सदस्य थे।

हालांकि उन्हें डेविड विली की जगह टी में शामिल किया गया। डेविड विली चोटिल होकर इस पूरे सीजन से बाहर हो गए। वहीं केदार जाधव को इस साल आईपीएल के लिए हुए ऑक्शन में कोई खरीददार नहीं मिला था। हालांकि देर से ही सही उन्हें आईपीएल के 16वें सीजन में खेलने का मौका मिल गया।

आरसीबी के लिए अपने पहले मैच में बल्लेबाजी करने उतरे केदार ने पहली ही गेंद पर चौका जड़कर दिखा दिया कि उनमे अभी भी क्रिकेट की भूख बांकी है और वह लंबी रेस का घोड़ा हैं। आरसीबी से पहले केदार सीएसके की टीम का हिस्सा थे लेकिन फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिटेन नहीं किया था। इसके अलावा उनका लगातार चोटिल होना और खराब फॉर्म भी उनके रास्ते का रोड़ा साबित हुई है।

हालांकि आरसीबी में जो केदार जाधव को मौका मिला है वह किसी संजीवनी से कम नहीं हैं। ऐसे में केदार चाहेंगे कि वह वह इस मौके का पूरा फायदा उठाए और एक बार फिर से अपने खोए फॉर्म को वापिस कर क्रिकेट के मैदान पर धमाल मचाए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement