मेनू

भक्ति में डूबे Anushka और Virat की इतनी बदल गई है जिंदगी! अब रात 3 बजे तक जागने में कोई दिलचस्पी नहीं

अपडेट Mar 28, 2023 08:55 pm IST
अनुष्का शर्मा बॉलीवुड की तो विराट कोहली क्रिकेट की दुनिया की जानी-मानी पर्सनैलिटी हैं। एड शूटिंग पर पहली मुलाकात होने से लेकर साल 2017 में एक-दूसरे को अपना हमसफर बनाने तक और फिर बिटिया वामिका का जन्म, इनकी जर्नी को फैंस ने देखा है, जाना है और पसंद किया है। एक ग्लैमरस और लैविश लाइफ जीने वाला ये कपल अब फैंस को धर्म और सादगी का पाठ भी पढ़ा रहा है। दोनों को पिछले कई महीनों में कई धार्मिक यात्राओं पर देखा गया है। अब अनुष्का ने ये भी बताया है कि वे 9.30 तक बेड पर सोने चले जाते हैं, अब उन्हें रात के 3 बजे तक जगने में कोई दिलचस्पी नहीं है!

'हमें सुबह 3 बजे तक जागने में कोई दिलचस्पी नहीं है'

उसी रेड कार्पेट पर कपल से पूछा गया कि क्या उनकी लाइफ में 3 am का कोई दोस्त है। इस पर अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने जवाब दिया, 'अगर हम दोनों में से कोई भी 3 बजे तक जागता, तब तो हम (दोस्त को) कॉल करते हैं, लेकिन हम 3 बजे तक जागना नहीं चाहते। हम बहुत जल्दी सोते हैं, इसलिए हमें सुबह 3 बजे जागने में कोई दिलचस्पी नहीं है।'

साल 2017 में विराट-अनुष्का की शादी

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की पहली मुलाकात एक एड शूटिंग के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे और फिर साल 2017 में शादी की। साल 2021 में दोनों ने बेटी वामिका का वेलकम किया।

पार्टी में खुलकर डांस करते थे विराट

विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर चौके-छक्के जड़ने के अलावा अपने डांस के लिए भी फेमस हैं। वो पार्टी में डांस किए बिना रह नहीं पाते हैं। जब उनकी डांसिंग स्किल के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'मैं अब नहीं पीता, लेकिन पहले पार्टी में घुस के अगर 2 ड्रिंक हो गई तो फिर हां। 2-3 ड्रिंक के बाद मुझे परवाह नहीं। हालांकि, अब नहीं। ये पहले की बात है।'

इस वजह से अब सोशल नहीं हैं कपल

अनुष्का ने इससे पहले कहा था कि ये कोई बहाना नहीं है, सच है कि बच्चे होने के बाद आप ज्यादा सोशल नहीं रह सकते। हम दोनों खुश हैं, क्योंकि हम दोनों ही ज्यादा सोशल नहीं हैं। हमें नॉर्मल चीजें पसंद है। घर पर समय बिताना पसंद है। हमें साथ में समय बिताने का भी टाइम नहीं मिलता, इसलिए जब हमारे पास समय होता है, हम इसे फैमिली की तरह बिताते हैं। गौरतलब है कि अनुष्का और विराट को बीते दिनों कई धार्मिक यात्राओं पर देखा गया था। पूजा-अर्चना करते हुए उनके कई वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने आए थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement