कमलनाथ के गढ़ में कृषि मंत्री कमल पटेल की हुंकार ।मंत्री कमल पटेल ने कहा इस बार छिंदवाड़ा में कमलनाथ और उनके खानदान को अनाथ करेंगे।
पांढुर्णा /छिंदवाड़ा/ भोपाल
मध्यप्रदेश की सियासी राजनीति का पारा शुक्रवार के दिन चढ़ा हुआ रहा। एक ओर जहा कांग्रेस की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने शिवराज सरकार पर हमला बोला। तो वही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने जवाबी हमला किया।
इस बीच कमलनाथ के छिंदवाड़ा जो कि पूर्व मुख्यमंत्री और बर्तमान प्रदेश कांग्रेस कमलनाथ का गढ़ माना जाता है ।वहीं पर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और छिंदवाड़ा जिले के प्रभारी मंत्री कमल पटेल ने पांढुर्णा से कमलनाथ के गढ़ में हुंकार भरी है।
कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद कृषि मंत्री पटेल ने मीडिया से चर्चा करते हुए बड़ा बयान दे दिया। उन्होंने कहा कि छिंदवाड़ा को इस बार कमलनाथ के साथ उनके खानदान को अनाथ करेंगे।
मंत्री कमल पटेल ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कांग्रेस मुक्त भारत का जो संकल्प है वह छिंदवाड़ा से शुरू होगा।उन्होंने कहा छिंदवाड़ा जिले की सातों विधानसभाओं पर इस बार कमल खिलेगा और 2024 में छिंदवाड़ा लोकसभा भी भारतीय जनता पार्टी जीतेगी।मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के करीब आते ही राजनेताओं सहित राजनीतिक दलों द्वारा एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाने सहित अपनी ही पार्टी की जीत का दावा भी कियेजाने लगे हैं अब देखना यह होगा कि चुनावी ऊंट इस बार किस करबट बैठता है यह तो अगले आने बाले चुनाव के बाद ही स्पष्ट होगा बरहाल नेता जी,कार्यकर्ता, सहित ही अब जनता भी अब चुनावी रंग दिखाने लगी है।