मेनू

माही के बचपन के दोस्त ने सिखाया था उन्हें हेलीकॉप्टर शॉट, समोसे खिलाने के बदले हुई थी डील

अपडेट Jun 01, 2023 07:08 pm IST
नई दिल्ली: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान और दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से तो पहले ही रिटायरमेंट ले लिया था। लेकिन वह अब भी आईपीएल में अपना जलवा बिखेर रहे हैं। धोनी ने अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स को अब पांचवीं बार आईपीएल का किंग बना दिया है। इस सीजन धोनी की कप्तानी कमाल की रही। हालांकि फैंस उन्हें इतना बल्लेबाजी करते हुए नहीं देख पाए। हर कोई माही की बैटिंग का दीवाना है। खासकर उनके हेलीकॉपटर शॉट का। एमएस धोनी के हेलीकॉप्टर शॉट से तो लगभग हर कोई वाकिफ है, धोनी इस शॉट के बूते यॉर्कर गेंद पर भी छक्का जड़ देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह शॉट उनको किसने सिखाया? या शॉट खेलना धोनी ने कहां से सीखा? अगर नहीं तो आइये आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

धोनी के बचपन के दोस्त ने सिखाया था उन्हें हेलीकॉप्टर शॉट
झारखंड के पूर्व क्रिकेटर और महेंद्र सिंह धोनी के बचपन के दोस्त संतोष लाल ने उन्हें हेलीकॉप्टर शॉट खेलना सिखाया था। एमएस धोनी की बायोपिक फिल्म 'एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी' में भी इस बात का खुलासा हुआ था। फिल्म में संतोष अपनी गर्लफ्रेंड को इम्प्रेस करने के लिए यह शॉट खेलते हैं। संतोष ने धोनी को यह शॉट समोसे के बदले सिखाया था।

इसके अलावा बात करें संतोष की तो, संतोष ने झारखंड के लिए खेलते हुए 8 फर्स्ट क्लास, 16 लिस्ट ए मुकाबले और 6 टी20 मैच खेले हैं। हालांकि संतोष शराब का सेवन काफी ज्यादा करते थे। इसके बारे में भी धोनी की बायोपिक में दिखाया गया है। लाल ने अपना डोमेस्टिक करियर का आखिरी मुकाबला मार्च 2010 में इंदौर के खिलाफ खेला था। इसके बाद 2013 में पैंक्रियाटाइटिस (पैंक्रियाज में सूजन) बीमारी की वजह से 29 वर्ष की उम्र में ही निधन हो गया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement