मेनू

इंदौर में टला बड़ा ट्रेन हादसा, रेलवे ट्रैक में फंसे कार के व्हील, दिल्ली-जयपुर ने मारी टक्कर

अपडेट Dec 19, 2023 12:33 pm IST
इंदौरः शहर में एक बड़ा ट्रेन हादसा होते होते टल गया। घटना बाणगंगा इलाके के सुपर कॉरिडोर के पास रेलवे क्रॉसिंग पर हुई। यहां एक कार ट्रेन की चपेट में आ गई। समय रहते ड्राइवर कार से निकलकर दूर भाग गया जिससे उसकी जान बच गई। हालांकि हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। घटना में किसी की हताहत होने की खबर नहीं है। ट्रेन दिल्ली से इंदौर आ रही थी।
दरअसल, कार से ट्रेन से टकराने का हादसा मंगलवार की सुबह सामने आया है। ट्रैक में फंसी कार ट्रेन से टकराने के बाद चकनाचूर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि लाखों की कार के परखच्चे उड़कर 2 किमी तक बिखर गए। हादसे में जांच के बाद ट्रेन को स्टेशन के लिए रवाना किया गया। वहीं, ड्राइवर की तलाश हो रही है।

क्रासिंग करते समय रेलवे ट्रैक में फंसे कार के पहिए


जीआरपी थाना प्रभारी संजय शुक्ला ने बताया कि रेलवे ट्रैक क्रॉस करने के दौरान एक कार रेलवे ट्रैक पर फंस गई। इसी दौरान निजामुद्दीन से इंदौर आ रही इंटरसिटी एक्सप्रेस आ गई। ट्रेन इतनी तेज ती कि कार को घसीटते हुए कई मीटर दूर तक ले गई। समय रहते ड्राइवर कार से निकलकर दूर भाग गया। हादसे में किसी की हताहत होने की खबर नहीं है। घटना में कार के परखच्चे उड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस और रेलवे अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने घटना का मौका मुआयना किया। गाड़ी नंबर के आधार पर जीआरपी पुलिस कार चालक की तलाश में जुट गई है।

टक्कर के बाद घबराए यात्री


कार और ट्रेन की टक्कर इतनी जबरदस्त की थी कि ट्रेन में सवार यात्री घबरा गए और ट्रेन के रुकते ही वे लोग नीचे उतर कर माहौल का जायाद लेने लगे। हादसे की जांच करने के बाद ट्रेन को ग्रीन सिंग्नल देकर वहां से रवाना किया गया। हादसा कार के गिट्टी और पटरी के बीच में फंस जाने के चलते हुआ।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement