मेनू

कोलकाता में आज ममता बनर्जी निकालेंगी सद्भावना रैली सभी धर्मों के लोग शामिल होंगे

अपडेट Jan 22, 2024 02:49 pm IST

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज राम मंदिर प्रतिष्ठा समारोह के बीच कोलकाता में सद्भावना रैली निकालेंगी। इसमें सभी धर्म के लोग शामिल हैं। उन्होंने सभी TMC कार्यकर्ताओं से भी अपने-अपने क्षेत्र में रैली निकालने की अपील की है।

CM ममता ने बताया कि उनकी रैली दक्षिण कोलकाता के हाजरा क्रॉसिंग से शुरू होगी। इससे पहले वह कालीघाट मंदिर में काली माता की पूजा करेंगी।

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगी
ममता राममंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में ममता बनर्जी शामिल नहीं होंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तृणमूल कांग्रेस (TMC) की ओर से कार्यक्रम में कोई शिरकत नहीं करेगा। हालांकि, TMC की ओर से आधिकारिक तौर इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

तृणमूल कांग्रेस के नेता रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को पॉलिटिकल इवेंट कह रहे हैं। उनका मानना है कि बीजेपी 2024 के लोकसभा चुनाव अभियान के लिए राममंदिर को एक स्प्रिंगबोर्ड की तरह इस्तेमाल करना चाहती है। इसीलिए पार्टी इस इवेंट से दूरी बना रही है। 

लोकसभा चुनाव से पहले मंदिर उद्घाटन BJP की चाल: ममता
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन करके भाजपा वोट जुटाने की चाल चल रही है। उन्होंने कहा कि मैं ऐसे उत्सवों का समर्थन नहीं करती हूं जो दूसरे समुदाय को शामिल न करें।

साउथ 24 परगना में एक कार्यक्रम में ममता ने कहा कि मैं ऐसे त्योहार में भरोसा करती हूं जो सबको साथ लाए, सबकी बात करे। आपको जो करना हैं करो, आपको लोकसभा चुनाव के पहले ऐसी तिकड़म लगानी है, लगाओ, मुझे कोई परेशानी नहीं है। लेकिन दूसरे समुदाय के लोगों को दरकिनार करना सही नहीं है। जब तक मैं जिंदा हूं, हिंदू और मुस्लिमों के बीच भेदभाव नहीं होने दूंगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement