मेनू

1 दिन में सबसे ज्यादा 700 रजिस्ट्रियां हुईं; बुधवार से 150 रजिस्ट्रियां ज्यादा; पहले 800 स्लॉट थे, अब 975 कर दिए गए

अपडेट Mar 24, 2023 05:55 pm IST

चैत्र नवरात्रि के शुभ मुहूर्त में ज्यादा से ज्यादा लोग प्रॉपर्टी की खरीद फरोख्त कर रहे हैं। नवरात्रि के दूसरे ही दिन करीब 700 रजिस्ट्रियां हुई। इस साल एक दिन में यह सबसे ज्यादा रजिस्ट्री का रिकॉर्ड है। बुधवार को यह आंकड़ा करीब 550 था। हालांकि नवरात्रि से पहले तक एक दिन में 250 से 300 रजिस्ट्रियां ही हो रही थीं। दरअसल, शुक्रवार को प्रस्तावित नई कलेक्टर गाइडलाइन को लेकर भी अहम निर्णय लिया जा सकता है। इसे केंद्रीय बोर्ड को भेजे जाना बाकी रह गया है। नई गाइडलाइन 1 अप्रैल से लागू हो जाएगी। इस बार कई जगह 40% से भी ज्यादा रेट बढ़ाए जाने प्रस्तावित हैं। इसलिए भी लोग प्रॉपर्टी की जल्द से जल्द रजिस्ट्री करा रहे हैं। नवरात्रि में रजिस्ट्रियों के संख्या को देखते हुए स्लॉट भी बढ़ाए गए हैं।

एक रजिस्ट्रार, 75 स्लॉट

  • अधिक से अधिक रजिस्ट्री हो इसलिए पंजीयन कार्यालय ने 975 स्लॉट खोले गए हैं। नवरात्रि के पहले तक स्लॉट की संख्या 800 थी।
  • भोपाल में 13 सब रजिस्ट्रार हैं। प्रत्येक के पास 75-75 स्लॉट हैं। अगर ये 8 घंटे ड्यूटी करते हैं तो प्रत्येक रजिस्ट्री पर करीब साढ़े 6 मिनट का समय देना हाेगा।
  • नई कलेक्टर गाइडलाइन आने के पहले लोग पुराने रेट पर ज्यादा से ज्यादा संख्या में रजिस्ट्री करा सकें, इसलिए स्लॉट बढ़ाए गए हैं।
  • अवकाश के दिन पर भी रजिस्ट्री कार्यालय खुले रहे, फिर भी बुधवार और गुरुवार को सबसे ज्यादा संख्या में रजिस्ट्री हुईं।
  • नेटवर्क के कारण बीच-बीच में दस्तावेज को अपलोड करने में हल्की-फुल्की परेशानी भी हुईं। पिछले साल एक दिन में सबसे ज्यादा 800 रजिस्ट्री हुई थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

विज्ञापन

Advertisement