रिसाली। नगर पालिक निगम रिसाली की महापौर शशि सिन्हा ने मुख्य कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। वही आयुक्त आशीष देवांगन ने मुख्य समारोह के पंद्रह मिनट पहले टंकी ऑफिस कार्यालय में ध्वजारोहण किया।
इस अवसर पर महापौर ने शहीदों को नमन करते हुए कहा कि आज के दिन सविधान लागू हुआ था। स्वतंत्र भारत में प्रत्येक नागरिक को उसका अधिकार मिलना चाहिए। हम सब को इसके लिए प्रयत्न करना चाहिए कि अंतिम छोर पर निवास करने वाले को शासन की महत्वाकांक्षी योजना का लाभ मिल सके। इस अवसर पर निगम सभापति केशव बंछोर , एम आई सी चंद्रभान ठाकुर, सनीर साहू, अनूप डे, ईश्वरी साहू, पार्षद, जमुना ठाकुर, रमा साहू, विलास बोरकर, धर्मेंद्र भगत, संजू नेताम, सरिता देवांगन आदि उपस्थित थे।